Image Slider

Last Updated:

Toxic Advance Booking: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को 5 दिन बाकी है. अब मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग भी चालू कर दी है. घंटे भर के अंदर ‘टॉक्सिक’ की लगभग 85 हजार टिकटें बिक गई हैं, जिससे मेकर्स को 4.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. मेकर्स ने फैंस के साथ खुशखबरी साझा करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें फिल्म से जुड़े सभी बड़े कलाकार अपने अनुभव बयां कर रहे हैं. यश के फैंस को उनकी ‘टॉक्सिक’ से काफी उम्मीदे हैं, क्योंकि फिल्म एक नई कहानी और अनूठी दुनिया को दर्शकों के सामने पेश करने का वादा करती है. फिल्म 26 अगस्त को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज.

नई दिल्ली: अगर दर्शक किसी फिल्म की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वह यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ है, जिसकी एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो गई है. घंटे भर के अंदर फिल्म की करीब 85 हजार टिकटें बिक गई हैं, जिससे 4 करोड़ से ज्यादा कमाई हुई है. एडवांस बुकिंग के शुरू होने के खास मौके पर मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो भी जारी किया है, जिसमें रॉकिंग स्टार यश, डायरेक्टर गीतू मोहनदास और शानदार स्टारकास्ट नजर आ रही है. इस वीडियो में कई कैंडिड मोमेंट्स और खास बातचीत के जरिए नयनतारा, कियारा आडवाणी सहित तमाम सितारें बताते हैं कि आखिर टॉक्सिक उनके लिए इतनी खास क्यों है? फिल्म की अलग दुनिया से लेकर गीतू मोहनदास के डायरेक्शन तक, स्टारकास्ट की बातें फिल्म को लेकर उनके भरोसे और रिलीज से पहले के रोमांच को जाहिर करते हैं.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने अब तक पूरे भारत में 84,915 टिकट बेचे हैं, जिससे 4,886 शो से कुल 4.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इन आंकड़ों में ब्लॉक की गई सीटें शामिल नहीं हैं. ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर एडवांस बुकिंग से कुल कमाई 9.19 करोड़ रुपये हो जाती है. रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं, इसलिए उम्मीद है कि यश की इस फिल्म की प्री-सेल्स में काफी बढ़ोतरी होगी.

‘टॉक्सिक’ से दर्शकों को भारी उम्मीद
‘टॉक्सिक’ के मेकर्स के अनाउंसमेंट ने दर्शकों को यश को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक कर दिया है. केजीएफ फ्रेंचाइजी की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की वापसी का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ ने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और यश को बड़े सितारों की फेहरिस्त में लाकर खड़ा कर दिया था. अब टॉक्सिक के साथ यश ऐसी फिल्म लेकर लौट रहे हैं, जिसने अपने बड़े स्केल, अलग दुनिया और दमदार सिनेमैटिक विजन के चलते पहले ही जबरदस्त बज बना लिया है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||