Last Updated:
Aaryavir Sehwag secret mantra: दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 14 गेंदों में 22 रन बनाकर शानदार शुरुआत की. मुकाबले में आर्यवीर के बैकफुट पंच ने फैंस को सहवाग की याद दिला दी. मैच के बाद आर्यवीर ने पिता की सलाह का खुलासा करते हुए बताया कि सहवाग उन्हें बल्लेबाजी के दौरान दबावमुक्त रहने के लिए गाना गाने की सलाह देते हैं, हालांकि वह अभी गाना नहीं गा रहे हैं.
आर्यवीर सहवाग को लंबे समय बाद खेलने का मिला मौका.
न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) ने अपनी पहली ही पारी से साबित कर दिया कि क्रिकेट की आक्रामकता उनके खून में दौड़ रही है. इस सीजन के अपने डेब्यू मैच में उन्होंने महज 14 गेंदों का सामना किया और 4 करारे चौकों की बदौलत 22 रन जड़ दिए. भले ही यह पारी लंबी नहीं खिंच पाई, लेकिन क्रीज पर बिताए चंद मिनटों में ही उन्होंने दर्शकों और क्रिकेट विशेषज्ञों का दिल जीत लिया. उनकी बल्लेबाजी शैली और बॉडी लैंग्वेज में पूरी तरह से पिता सहवाग की छाप नजर आ रही थी.
आर्यवीर सहवाग को लंबे समय बाद खेलने का मिला मौका.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



