Image Slider

Last Updated:

एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी को RPF जवानों से झगड़े के बाद गिरफ्तार किया गया. उन्होंने ट्रेन में हंगामा किया, कपड़े उतारे और रेजर से हमला किया. बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.

Zoom

टीवी, फिल्म और ओटीटी जगत में काम करने वालीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी को गिरफ्तार किया गया है. 31 साल की एक्ट्रेस को 12 अगस्त को अरावली एक्सप्रेस में RPF जवानों के साथ झगड़े के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया. आरोप है कि एक्ट्रेस ने ट्रेन के एसी कोच में जमकर हंगामा किया. कभी कपड़े उतारे तो रेजर से हमला कर दिया. करीब 1 घंटे तक ये हंगामा रेल में चलता रहा.

‘फ्री प्रेस जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला 12 अगस्त को देखने को मिला था. आरोप है कि एक्ट्रेस शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं. उनके पास स्लीपर ट्रेन का टिकट था लेकिन वह एक रिजर्व्ड AC कोच में सवार थीं. जिस यात्री की सीट थी, उन्होंने शिकायत की और फिर ये बखेड़ा शुरू हुआ.

अंतरा बनर्जी ने ट्रेन मे खड़ा किया बखेड़ा
बोरीवली और दहानू के बीच रात 9.30 बजे से 10.50 बजे के बीच में ट्रेन में हंगामा हुआ. पैसेंजर ने टीटी को बुलाया और अंतरा बनर्जी से अपनी रिजर्व्ड सीट खाली करने को कहा. तब टिकट कलेक्टर हरिकेश त्रिपाठी ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) को अलर्ट किया. तब RPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर यामिनीकांत मिश्रा और कांस्टेबल राजेश कुमार ने झगड़े की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव किया.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||