मेष साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
मेष राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह धन से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकते है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह फिलहाल मिथुन राशि में विराजमाना हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में बनी हुई भागदौड़ कम हो सकती है और कई अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे. सेहत संबंधी मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. साझेदारी के कार्यों से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. धन का व्यय अपनी सुख सुविधाओं पर कर सकते है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में काफी भागदौड़ रहेगी, जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को फिलहाल कुछ समय के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी काफी मेहनत करने की आवश्यकता है. आप अपने रहन सहन पर बिना सोचे समझे खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका मासिक बजट खराब हो सकता है. हालांकि वैवाहिक जीवन में आपसी संबंध को मजबूत करने के लिए दिन अच्छा बना हुआ है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में मंगल ग्रह शुभ स्थिति में विराजमान हैं. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस आ सकता है और आपकी दैनिक आय में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. लव लाइफ में चल रही परेशानियां बातचीत के माध्यम से दूर हो जाएंगी और पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग भी कर सकते हैं. नौकरी और व्यापार करने वालों को इस सप्ताह अच्छा फायदा होगा और नई योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे. कमीशन से जुड़े कार्य आपको फायदा पहुंचा सकते है और संतान के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त हो सकते है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा कई राशियों में संचार करने वाले हैं. चंद्रमा के इस संचार के प्रभाव से कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह फदायक रहने वाला है. इस राशि के जातकों के नौकरी को लेकर किए जा रहे प्रयासों में इस सप्ताह सफलता मिल सकती है और आपकी सुविधाओं में वृद्धि भी हो सकती है. माताजी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी और अप्रत्याशित मदद मिलने की संभावना बन रही है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रह सकता है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है और केतु भी इसी राशि में विराजमान हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अपने काम से काम रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं. अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा लेकिन स्वास्थ्य संबधी मामलों में भी सतर्कता बनाएं रखें. साथ ही ध्यान रखें कि किसी से भी धन का लेन-देन ना करें.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने या किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं तो इस सप्ताह यह योजना टाल दें अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है. इस राशि के छात्रों का घरेलू कार्यों की वजह से पढ़ाई लिखाई के मामले में ध्यान भटक सकता है. अगर आप यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस सप्ताह टाल दें या फिर अपने सामान और सेहत का पूरा ध्यान रखें. बाहर के खान-पान की वजह से पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और उस पर खर्च भी हो सकता है.
तुला साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Tula Weekly Rashifal)
अगस्त के इस सप्ताह तुला राशि वालों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और आपका बना बनाया कोई सरकारी कार्य अटक सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप मकान व वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस सप्ताह यह योजना टालना लाभदायक रहेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और संतान के साथ रिश्ते मजबूत होंगे.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. वृश्चिक राशि वालों के अटके हुए कई कार्य इस सप्ताह आसानी से पूरे हो जाएंगी और किसी सरकारी अधिकारी के साथ संबंध मजबूत होंगे. आप अपनी सुख-सुविधाओं के ऊपर धन का व्यय कर सकते हैं और घर पर भी कोई शुभ कार्य हो सकता है. हालांकि मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती है. लड़ाई-झगड़े के मसलों से अपने आपको दूर रखें और शत्रु पक्ष द्वारा लाभ प्राप्त होने के योग है. काम का बोझ अधिक बना रह सकता है, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे.
धनु साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों पर अगस्त के इस सप्ताह आलस्य काफी ज्यादा रहेगा, जिसकी वजह से आपके कई कार्य अटक सकते हैं. साथ ही आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है, ऐसे में कोई भी कार्य करते समय इस सप्ताह काफी सावधानी बरतें और धन, करियर व घरेलू कार्यों में सतर्कता बरतें. अगर आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर रहे हैं तो इस सप्ताह यह योजना टाल दें. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है. वहीं व्यापारियों को व्यापारिक कार्यों में अड़चन का सामना करना पड़ सकता है.
मकर साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह शुभ फलदायी रहने वाला है. मकर राशि वालों को घरेलू कार्यों में दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा और काफी समय से अटका हुआ सरकारी कार्य भी पूरा हो सकता है. आप बच्चों व जीवनसाथी के साथ इस सप्ताह घरेलू सजावट की कोई सामग्री खरीद सकते है. नौकरी कर रहे जातकों को पदलाभ के सन्दर्भ में शुभ समाचार मिल सकता है और किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर भी हो सकता है. व्यापारी वर्ग नए कार्य की योजना बना सकते हैं. घर के बुजुर्गों की सलाह आपको लाभांवित करेगी.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर परेशान भी हो सकते हैं. इस सप्ताह किसी भी तरह के विवाद से बचें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. मित्रों तथा भाई बहनों से लाभ मिलने की संभावना है और किसी धार्मिक स्थल तथा कार्य पर धन का दान कर सकते है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के अगस्त के इस सप्ताह कई अधूरे कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा. मीन राशि वालों की वाणी में मधुरता बढ़ेगी और आपका व्यवहार सौम्य रहेगा, जिसकी वजह से कई खास लोगों से आपकी जान-पहनचान बढ़ेगी. आर्थिक लाभ के लिए आपके प्रयासों को सफलता मिल सकती है और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को इस सप्ताह शुभ समाचार मिल सकता है. कार्यों को लेकर आपको बहुत सारी दौड़-भाग करनी पड़ सकती जिसके चलते आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



