Image Slider

Last Updated:

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने 2 दिन में 50 करोड़ कमाए. प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने बताया कि फिल्म को कोई खरीदने को तैयार नहीं था, उन्होंने खुद के पैसे से बनाया.

Zoom

इमरान हाशमी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपने पुराने वाले अवतार में लौट आए हैं. दरअसल 14 अगस्त को उनकी ‘आवारापन 2’ रिलीज हुई, जिसे फैंस ने वही पुराना वाला प्यार दिया. सनी देओल की बंटवारा 1947 से क्लैश के बावजूद इमरान हाशमी की फिल्म ने सिर्फ दो दिन में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने खुलासा किया है कि ‘आवारापन 2’ को कोई भी खरीदने को तैयार नहीं था.

‘आवारापन 2’ के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अगर आप आवारापन जैसी फिल्में देखना चाहते हैं. तो आपको इसे सिनेमा में सपोर्ट करना होगा. वरना तो कैसे पता चलेगा कि आप ऐसी फिल्मों में इंटरेस्टिड हो. अगर आप ऐसी फिल्मों को पसंद करेंगे तो मैं किसी भी कीमत पर ऐसी फिल्में बनाता रहूंगा. बेशक मुझे इसमें अपनी सारी कमाई क्यों न लगा देनी पड़ी.’

कोई खरीदने को तैयार नहीं था आवारापन 2
विशेष भट्ट ने बताया कि आवारापन की कहानी ही इसके दूसरे भाग तक दर्शकों को लेकर जाएगा. अगर ये फिल्म वह पैसा कमाने के लिए बना रहे होते तो डिस्ट्रीब्यूटर भी इसमें इंटरेस्ट दिखाते. ऐसा होता तो वह मुनाफा कमा रहे होते. लेकिन तब मार्केट में इसे कोई खरीदने को तैयार नहीं था. ऐसे में उन्होंने खुद का पैसा लगाकर आवारापन 2 को बनाया. जब फिल्म बन गई तब जाकर मार्केट जागा और इसे खरीदने को तैयार हुआ. अगर ऑडियंस ऐसी फिल्मों को प्यार देती रहेगी तो फिल्में भी बनती रहेंगी.

विशेष भट्ट के कहने का क्या मतलब है
बता दें यहां विशेष भट्ट का कहने का मतलब है कि आवारापन का पहला पार्ट जब साल 2007 में आया तो ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. लोगों ने तारीफ की और ये कल्ट बन गई. जब आवारापन 2 बनने की प्लानिंग हुई तो डिस्ट्रीब्यूटर को इसपर भरोसा नहीं हो रहा था. ऐसे में कोई खरीदने में दिलचस्पी भी नहीं दिखा रहा था. मगर अब जनता के प्यार ने सबको गलत साबित कर दिया.

आवारापन की बारे में
साल 2007 में आवारापन रिलीज हुई थी. जिसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया था और विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस. फिल्म में इमरान हाशमी ने शिवम पंडि का आइकॉनिक रोल निभाया था. अब सीक्वल में भी शिवम पंडित वापस लौटा है. उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और सुविंदर विक्की जैसे कलाकार हैं.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||