Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ ड्राविन में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसके खिलाफ ये पहली जीत है. इस पूरे मैच में बांग्लादेश ने कमाल का दिखाया, जिसके आगे पूरी कंगारू टीम तहस-नहस हो गई. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही उन कमजोर कड़ी कड़े के बारे में जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को घुटने टेकने पड़े.
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
क्या रही बांग्लादेश से मिली हार में ऑस्ट्रेलिया की कमजोरी?
बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कमजोरी दुनिया के सामने आ गई. ये कमोजरी स्विंग गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजों का पैनिक होकर अपना विकेट गंवाना रहा. मैच में ऑस्ट्रेलिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. यही कारण है कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 198 रन के स्कोर पर सिमट गई. खास तौर पर हसन महमूद के सामने तो कंगारू बल्लेबाज के पीसने छूट गए. हसन ने नई और पुरानी दोनों ही गेंदों से स्विंग कराई और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की बैंड बजा दी. हसन ने अपनी टीम के लिए दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 111 रन दिए और 9 विकेट झटके.
बांग्लादेशी गेंदबाजों के अनुशासन के सामने बिखरी ऑस्ट्रेलिया
सिर्फ हसन महमूद ही नहीं, टीम के अन्य गेंदबाजों ने भी बहुत ही अनुशासित होकर गेंदबाजी की. इसका परिणाम ये हुआ कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रन बनाने के प्रयास में दबाव में आते चले गए, जिसके कारण उन्होंने जोखिम उठाया और अपना विकेट गंवाया. यही, वजह है कि बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज ने भी पंजा खोलकर अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित किया.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



