Image Slider

Last Updated:

दिशा पाटनी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! सलमान खान की ‘भारत’ और टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद अब दिशा की हालिया रिलीज ‘आवारापन 2’ ने भी बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. 21 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ यह फिल्म दिशा पाटनी के करियर की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. जानिए उनकी टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट

दिशा पटानी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. वह बॉलीवुड की कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं और इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं. अब उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. इस फिल्म के साथ ही दिशा पटानी की 5 सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है.

भारत: सलमान खान स्टारर इस पीरियड ड्रामा फिल्म में दिशा पाटनी का रोल भले ही छोटा था, लेकिन उन्होंने अपने ‘स्लो मोशन’ गाने और सलमान संग केमिस्ट्री से सबका ध्यान खींचा. इस फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 42.30 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया था.

बागी 2 : टाइगर श्रॉफ के साथ आई इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने दिशा को एक कमर्शियल हिट एक्ट्रेस के रूप में पहचान दिलाई. फिल्म में उन्होंने नेहा का रोल निभाया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कल्कि 2898 एडी: नाग अश्विन की इस पैन-इंडिया साइंस-फिक्शन फिल्म में दिशा ने प्रभास के साथ ‘रॉक्सी’ का किरदार निभाया था. अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी: सुशांत सिंह राजपूत स्टारर इस सुपरहिट बायोपिक से दिशा पाटनी को अपना बड़ा ब्रेक मिला था. प्रियंका झा के रोल में उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

आवारापन 2: कल्ट फिल्म ‘आवारापन’ के इस सीक्वल में दिशा ने ज़ारा का इमोशनल रोल निभाया है. इमरान हाशमी के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 21.00 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करके टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में जगह बना ली है.

कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दिशा पाटनी ने एक बार फिर सब साबित कर दिया है. 21 करोड़ की धांसू ओपनिंग के साथ ‘आवारापन 2’ अब दिशा के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है, जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||