Image Slider

Last Updated:

यश को अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ में देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं. फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर पहले ही दर्शकों का रोमांच बढ़ा चुका है. फिल्म ‘टॉक्सिक’ के गानों और ट्रेलर में यश के कई इंटीमेट सीन की झलकियां मिली हैं, जिन्हे देखने के बाद उनकी पत्नी असहज हैं. यश ने अपने इंटीमेट सिन पर एक्ट्रेस राधिका पंडित के रिएक्शन पर बात की. एक्टर ने माना कि ऐसे सीन किसी भी पार्टनर को असहज कर सकते हैं, लेकिन राधिका समझती हैं कि वे एक एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं और उन्हें उन पर भरोसा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश एक गैंगस्टर के तौर पर डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और इसे मोहनदास और यश ने मिलकर लिखा है.फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में यश ने अपने इंटीमेट सीन की वजह से ध्यान खींचा है. लोग फीमेल एक्टर्स के साथ उनकी केमिस्ट्री पर बात कर रहे हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत खास रोल में हैं. अब यश ने रोमांटिक सीन पर पत्नी राधिका पंडित के रिएक्शन पर बात की.

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में यश और दूसरे एक्टर्स के बोल्ड और इंटीमेट सीन ने लोगों का ध्यान खींचा है. यश से ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा ने पूछा कि स्क्रीन पर उन सीन को देखकर उनकी पत्नी को कैसा लग सकता है? सवाल पर यश ने कहा, ‘यश ने माना कि वह ऐसा दिखावा नहीं करेंगे कि उनकी पत्नी उन्हें बोल्ड सीन में देखकर पूरी तरह सहज होंगी. वे बोले, ‘मुझे लगता है कि हर पार्टनर असहज होगा. मैं झूठ नहीं बोलना चाहता. हर पार्टनर को ऐसा लगता है, लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में हमें यह समझना होगा कि यह एक क्राफ्ट है, एक कला है और हम इसके जरिए जो हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, वह बहुत जरूरी है. कुछ चीजें लोग जो जानते हैं, उसके लिए करते हैं. कुछ चीजें इसलिए करते हैं ताकि अगली पीढ़ी भी उससे सीख सके या रेफरेंस ले सके. इसलिए, कुछ चीजों को रिकॉर्ड करना जरूरी होता है और मुझे लगता है कि यह कहानी जरूरी है.’

इंटीमेट सीन करने में असहज थे यश
यश ने यह भी बताया कि रोमांटिक सीन और इंटीमेट पल क्रिएट करने के लिए उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ा. उन्होंने कहा कि ये सीन जरूरी थे क्योंकि ये कहानी का अहम हिस्सा थे. वे कहते हैं, ‘मैं भी अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आया हूं. मेरे लिए ये चीजें करना आसान नहीं है. लेकिन कहानी की यही मांग है और यह कहानी का एक अहम पहलू है, इसलिए जाहिर है कि वह खुश नहीं होंगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे नाराज हैं या कुछ और, क्योंकि वह मुझ पर भरोसा करती हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि वह भी एक एक्टर हैं, वह समझती हैं कि यह एक काम है. जब मैं वहां परफॉर्म कर रहा होता हूं, तो एक एक्टर यह कर रहा होता है, उसका पति नहीं.’

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||