बॉलीवुड एक्टर सुदेश बेरी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. ‘बॉर्डर’ फेम एक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि अगर उन्हें कभी उनसे मिलने का मौका मिला तो वह उनके पैर धोकर उसका पानी पीना चाहेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने आधुनिक भारत 5 पांडव भी बताए और कॉकरोच जनता पार्टी तो लेकर भी अपनी बात की.
सुदेश बेरी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की.
फिल्म ‘बॉर्डर’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता सुदेश बेरी अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सुदेश बेरी ने यह बात Accompany Akki पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कही. बातचीत में होस्ट ने उनके एक पुराने इंस्टाग्राम वीडियो का जिक्र किया, जिसमें एक्टर अपनी मां के पैर धोते नजर आए थे.
‘मोदी जी के पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं’
इस पर रिएक्ट करते हुए सुदेश बेरी ने कहा, ‘अगर आप मेरी मोदी जी से मुलाकात करा दें तो मैं उनके पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं. मैंने उन्हें कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा, लेकिन जैसे हम भगवान को देखे बिना भी उनकी पूजा करते हैं, उसी तरह मैं मोदी जी का सम्मान करता हूं.’ उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका सम्मान किसी राजनीतिक विचारधारा से नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में प्रधानमंत्री के प्रति है.
‘कुछ चीजों के शब्दों में समझाना आसान नहीं’
सुदेश बेरी ने आगे कहा कि उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘रामराज्य’ की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ चीजें केवल महसूस की जा सकती हैं, उन्हें शब्दों में समझाना आसान नहीं होता. एक्टर ने यह भी कहा कि लोग प्रधानमंत्री के प्राइवेट लाइफ को लेकर सवाल उठाते हैं, लेकिन उनके काम को भी देखना चाहिए.
बताए आधुनिक भारत के ‘5 पांडव’
बातचीत के दौरान सुदेश बेरी ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘विष्णु अवतार’ बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने दावा किया कि आधुनिक भारत में भी ‘पांच पांडव’ हैं. उनके मुताबिक, इन पांच नामों में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल और योगी आदित्यनाथ शामिल हैं. पांचवें नाम का खुलासा उन्होंने नहीं किया.
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए कही ये बात
सुदेश बेरी ने बातचीत के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि उन्हें इस संगठन की गतिविधियों का कोई महत्व नजर नहीं आता. उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर समाज की सेवा करनी है तो बच्चों के लिए पार्क, बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम और जरूरतमंदों के इलाज जैसी पहल करनी चाहिए. सिर्फ धरना-प्रदर्शन करने से देश का भला नहीं होगा.
सोशल मीडिया पर हो रहा है सुदेश बेरी के बयान की चर्चा
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने इसे अतिशयोक्तिपूर्ण बताते हुए आलोचना कर रहे हैं. आपको बता दें कि सुदेश बेरी हिंदी फिल्मों और टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने 1988 में फिल्म ‘खतरों के खिलाड़ी’ से करियर की शुरुआत की थी .
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



