Image Slider

होमखेलक्रिकेटजब गॉल में नहीं बने 176 रन, हारने के बाद पहली बार टीम इंडिया ने की थी पार्टी

Last Updated:

team india party story: 11 साल बाद भारतीय टीम जब गॉल पहुंचेगी तो उस टीम में एक शख्स ऐसा होगा जो उस हार का चश्मदीद था मैदान के हर उतार चढ़ाव को देख रहा था. मजे की बात देखिए 2015 में 15 अगस्त को मैच खत्म हुआ था और इस बार यानि 2026 में मैच इस तारीख को शुरु होगा.

Zoom

11 साल पहले विराट कोहली और रवि शास्त्री की जुगलबंदी ने गॉल टेस्ट हारने के बाद शुरु किया था पार्टी कल्चर

नई दिल्ली. कुछ मैदान ऐसे होते है जहां किस्मत अचानक पलटी मारती है जीता हुआ मैच हार जाते है जश्न की तैयारी मातम में बदल जाती है और ड्रेसिंग रूम बहुत बेबस नजर आता है. कुछ ऐसा ही अनुभव गॉल में खेले गए 2015 के उस टेस्ट मैच का है जहां हर सेशन भारतीय टीम के नाम रहा पर मैच श्रीलंका की टीम ले उड़ी. विराट नए नए कप्तान बने थे और उनके साथ थे रवि शास्त्री दोनों ने रणनीति बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी पर किस्मत को कुछ और हीं मंजूर था.

11 साल बाद भारतीय टीम जब गॉल पहुंचेगी तो उस टीम में एक शख्स ऐसा होगा जो उस हार का चश्मदीद था मैदान के हर उतार चढ़ाव को देख रहा था. मजे की बात देखिए 2015 में 15 अगस्त को मैच खत्म हुआ था और इस बार यानि 2026 में मैच इस तारीख को शुरु होगा. 14 अगस्त की शाम को हर तरफ भारतीय टीम के जीत की बात हो रही थी पर अगली सुबह कुछ और कहानी लिखने को तैयार थी और ये सब केएल राहुल के आंख के सामने हो रहा था.

15 अगस्त 2015 को हुई अनहोनी

मैच के तीसरे दिन का जब खेल खत्म हुआ तो भारत को जीत के लिए 176 रन बनाने थे और टीम केएल राहुल का विकेट खोकर ने 23 रन बना लिए थे. यानि चौथे दिन 153 रन बनाने थे और क्रीज पर पहली पारी में शतक लगाने वाले शिखर धवन के साथ नाइट वाचमैन ईशांत शर्मा थे. जीत की खुशबू के साथ जब दोनों बल्लेबाज क्रीज पर उतरे तो लगा कि लंच तक मैच खत्म हो जाएगा. यहीं से शुरु हुआ हेराथ का हैरतअंग्रेज स्पेल. तू चल मै आया वाली कहावत भारतीय टीम पर फिट बैठती नजर आई और पूरी टीम 112 रन पर आउट हो गई. श्रीलंका 63 रन से मैच जीत गई और रंगना हेराथ 7 विकेट लेने में कामयाब रहे. प्रेजेंटेशन के समय मैदान पर झुके हुए भारतीय चेहरे इस बात की तरफ इशारा कर रहे थे कि गॉल में उनसे भारी गड़बड़ हो चुकी है.

हार के बाद पहली बार हुई पार्टी

टीम इंडिया क्योंकि 4 दिन में ही गॉल टेस्ट हार गई थी तो वो समय से पहले ही कोलंबो के लिए रवाना हो गए. टीम को ताज समुद्रा में रुकना था और अगले दिन रवि शास्त्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए. जब उनसे पूछा गया कि टीम ने क्या किया तो उन्होने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए मैनें पार्टी अरेंज की ताकि खिलाड़ी उस मैच के सेटबैक को भूलकर नए सिरे से अपने आपको तैयार करे. नतीजा ये रहा कि पहला टेस्ट हारने का बाद टीम अगले दोनों टेस्ट जीतती है और सीरीज भी. 3 साल बाद जब रवि शास्त्री और विराट बतौर कप्तान और कोच दोबारा जुड़े तो हार के बाद पार्टी कल्चर टीम के साथ लंबे समय तक चलता रहा.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||