Image Slider

Last Updated:

Rekha And Dharmendra Movies On OTT: हिंदी सिनेमा में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी जितनी लोकप्रिय रही, उतनी ही पसंद दर्शकों ने धर्मेंद्र और रेखा को भी किया. 70 और 80 के दशक में दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और हर बार उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. दोनों ने एक्शन, फैमिली ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में साथ काम किया. अगर आप इस सुपरहिट जोड़ी के फैन हैं तो OTT पर इन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब भी रोमांटिक जोड़ियों का ज़िक्र छिड़ता है, लोग अकसर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के कसीदे पढ़ने लगते हैं. लेकिन 70-80 के दशक का वो सुनहरा दौर याद कीजिए, जब पर्दे पर धर्मेंद्र की माचो मैन वाली छवि के साथ रेखा की कातिलाना अदाएं टकराती थीं, तो सिनेमाघरों में तालियों की गड़गड़ाहट थमने का नाम नहीं लेती थी. 1973 में जब पहली बार यह जोड़ी सस्पेंस और एक्शन के तड़के के साथ पर्दे पर उतरी, तो दर्शकों ने दिल थाम लिया. धर्मेंद्र के दमदार एक्शन और रेखा के बेमिसाल अभिनय की जुगलबंदी ने 70 और 80 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया. आइए जानते हैं दोनों की उन सदाबहार फिल्मों के बारे में, जिन्होंने सिनेमाई इतिहास में एक खास मुकाम बनाया.

धर्मेंद्र और रेखा की पहली फिल्म ‘कीमत’ एक सस्पेंस-एक्शन थ्रिलर थी. फिल्म में धर्मेंद्र ने एजेंट 116 का किरदार निभाया, जो लड़कियों के अपहरण के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करता है. रेखा ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी. दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म का सस्पेंस दर्शकों को खूब पसंद आया. रेखा के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, थ्रिलर प्लॉट और आर.डी. बर्मन के संगीत ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. यह बॉलीवुड की शुरुआती सफल ‘सीक्रेट एजेंट’ फिल्मों में से एक मानी जाती है.

उसी साल रिलीज हुई ‘कहानी किस्मत की’ ने धर्मेंद्र-रेखा की जोड़ी को और लोकप्रिय बना दिया. फिल्म में धर्मेंद्र एक ऐसे युवक बने हैं, जो परिस्थितियों के कारण अपराध के जाल में फंस जाता है. वहीं रेखा उनके जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आती हैं. फिल्म का गाना ‘रफ्ता-रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है’ आज भी सदाबहार हिट माना जाता है. इस फिल्म को प्रसिद्ध निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी ने बनाया था, जिन्होंने धर्मेंद्र को बॉलीवुड में ब्रेक दिया था. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

1980 में आई फिल्म ‘राम बलराम’ में धर्मेंद्र और रेखा के साथ अमिताभ बच्चन और जीनत अमान भी नजर आए. धर्मेंद्र ने बड़े भाई राम का किरदार निभाया था, जबकि रेखा ने उनकी प्रेमिका (शोभा) का रोल अदा किया था. धर्मेंद्र और रेखा का नोक-झोंक भरा रोमांस इस बहु-सितारा फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक था. ये 1980 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों में शामिल थी.

1980 में आई फिल्म ‘राम बलराम’ में धर्मेंद्र और रेखा के साथ अमिताभ बच्चन और जीनत अमान भी नजर आए. धर्मेंद्र ने बड़े भाई राम का किरदार निभाया था, जबकि रेखा ने उनकी प्रेमिका (शोभा) का रोल अदा किया था. धर्मेंद्र और रेखा का नोक-झोंक भरा रोमांस इस बहु-सितारा फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक था. ये 1980 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों में शामिल थी.

प्रमोद चक्रवर्ती की फिल्म ‘गजब’ में में ये जोड़ी फिर नजर आईं. फिल्म 1982 में रिलीज हुई. फिल्म में धर्मेंद्र ने डबल रोल निभाया था. एक सीधे-सादे अमीर भाई का कत्ल होने के बाद उसकी आत्मा अपने चालाक भाई के शरीर में प्रवेश करती है. रेखा ने फिल्म में धर्मेंद्र की प्रेमिका का शानदार रोल निभाया और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने खूब हंसाया. इसे भी आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

‘बाजी’ राज एन. सिप्पी निर्देशित यह एक हाई-वोल्टेज पुलिस एक्शन ड्रामा थी. धर्मेंद्र ने एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया जो अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग छेड़ता है, वहीं रेखा ने एक मजबूत इरादों वाली महिला का किरदार निभाकर कहानी में भावुकता और रोमांस का संतुलन बनाया. 80 के दशक के दौर में धर्मेंद्र के पुलिस वाले अवतार और रेखा की संजीदा एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. फिल्म को आप यूट्यूब और शीमारू पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||