‘पवित्रा रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन और अपनी मां के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने दोनों के लिए प्यार भरे संदेश लिखे, जो फैंस का दिल जीत रहे हैं. एक्ट्रेस ने पति विक्की जैन को किस करते हुए रोमांटिक फोटो शेयर की है.
अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन को बर्थडे विश किया.
अंकिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्की जैन की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. तस्वीर के साथ उन्होंने प्यार भरा संदेश लिखा कि उनकी पूरी दुनिया विक्की ही हैं. उन्होंने विक्की की लंबी और खुशहाल जिंदगी की कामना करते हुए उन्हें अपने जीवन का सबसे खास इंसान बताया. अभिनेत्री के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी विक्की को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
अंकिता ने मां के लिए भी लिखा भावुक पोस्ट
पति के अलावा अंकिता ने अपनी मां के लिए भी बेहद भावुक पोस्ट शेयर की. इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि वह अपनी मां से बेहद प्यार करती हैं और उनकी जिंदगी में मां का योगदान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. अंकिता ने यह भी कहा कि मां ने उन्हें जीवन में जो कुछ दिया है, उसका एहसान वह कभी नहीं चुका सकतीं. इस भावुक संदेश ने उनके फॉलोअर्स को भी काफी प्रभावित किया.
अंकिता ने विक्की संग शेयर की रोमांटिक फोटो
अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पोस्ट
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी 14 दिसंबर 2021 को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में धूमधाम से हुई थी. दोनों की प्रेम कहानी एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी से शुरू हुई थी और कुछ वर्षों की डेटिंग के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया. शादी के बाद यह जोड़ी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में भी नजर आई, जहां दोनों की केमिस्ट्री और रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
हाल ही में अंकिता और विक्की कुकिंग-बेस्ड रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में भी दिखाई दिए. शो में दोनों की मजेदार नोकझोंक और शानदार तालमेल को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इस सीजन में टीवी और सोशल मीडिया की कई चर्चित हस्तियां शामिल थीं, जबकि अली गोनी और जन्नत जुबैर विजेता बने.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



