Varanasi News: धार्मिक भावना आहत करने के आरोप वाराणसी में विपक्षी सांसदों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. बीते शुक्रवार को संसद परिसर में भागवा ड्रेस पहन कर जमीन पर बैठने और दान चोरी जैसा नाटक करने के बाद संत समाज भड़क उठा. इस मामले को आड़े हाथ लेते हुए संत समाज ने वाराणसी के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया.
अवधेश यादव के खिलाफ केस दर्ज.
पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में साधु-संत थाने पहुंचे थे. इन नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी. संतों का आरोप है कि इन नेताओं के बयानों और आचरण से हिंदू धर्म, सनातन परंपरा और साधु-संतों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.
धार्मिक भावना से जुड़े मामले में केस दर्ज
संतों द्वारा दी गई इस तहरीर का संज्ञान लेते हुए वाराणसी पुलिस ने तत्काल प्रभाव से धार्मिक भावनाओं को आहत करने से जुड़ी प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. पुलिस अब इस पूरे मामले की वैधानिक जांच में जुट गई है. थाने पहुंचे महंत बालक दास ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सनातन धर्म और संतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इन तीन बड़े और हाई-प्रोफाइल नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद शहर का सियासी और धार्मिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है.
पप्पू यादव के प्रदर्शन पर अमित मालवीय का पोस्ट
‘जूते पहनकर कौन भगवान श्रीराम को चढ़ावा चढ़ाता है? हिंदू तो अपने घर के मंदिर में भी जूते-चप्पल उतारकर ही भगवान के दर्शन करते हैं. लेकिन एक ईसाई माँ और पारसी पिता से जन्मे राहुल गांधी से हिंदू आस्थाओं के आदर की अपेक्षा भी कैसे की जा सकती है? भगवा पहन कर बैठा यह व्यक्ति कांग्रेस का नेता और राहुल गांधी का स्वघोषित चमचा है. एक ओर हाथों में प्रभु श्रीराम की तस्वीर थामकर आस्था का प्रदर्शन, और दूसरी ओर उसी तस्वीर को जमीन से स्पर्श कराना, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है. प्रभु श्रीराम केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं. इसलिए उनके चित्र को इस प्रकार ज़मीन से स्पर्श कराना पूरे हिंदू समाज का अपमान है. राहुल गांधी और कांग्रेस को इस अपमान के लिए तुरंत हिंदू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए.’
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ‘ये लोग पहले बाबरी मस्जिद के चंदे का हिसाब दें. पहले इनसे बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब मांगा जाए, फिर राम मंदिर की बात हो. उन्होंने विपक्ष पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक ड्रामा किया जा रहा है.’ डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष को पहले अपने पुराने मामलों पर जवाब देना चाहिए. ब्रजेश पाठक अयोध्या के महोली गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.
About the Author
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



