Kanpur Latest News: अगर किसी का कानपुर से गहरा नाता है तो उसने लाल इमली मिल पर जो क्लॉक टॉवर है उसको जरूर देखा होगा. यह 105 साल पुराना है लेकिन अब एक बुरी खबर सामने आई है. इस क्लॉक टॉवर की सुइयां गायब हो गई है. आखिर क्या कैसे हुआ जानते हैं.
लाल इमली मिल क्लॉक टॉवर से गायब हुई सुइयां.
कानपुर की ऐतिहासिक लाल इमली मिल के 105 साल पुराने घंटाघर से घड़ी की सुइयां गायब होने का मामला अब पुलिस जांच तक पहुंच गया है. बीआईसी के अधिकारियों के निर्देश पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
करीब 128 फीट ऊंचे ऐतिहासिक क्लॉक टावर की घड़ियों से सुइयां गायब होने के बाद यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया था. केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने भी पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी. शुरुआती तौर पर सुइयों के तेज आंधी में टूटकर गिरने और चोरी होने, दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि लाल इमली मिल परिसर में 112 सुरक्षाकर्मी तैनात होने के बावजूद इतनी ऐतिहासिक धरोहर से घड़ी की सुइयां कैसे गायब हो गईं.
इसी को देखते हुए बीआईसी अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद कर्नलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


