Image Slider

Last Updated:

Rashmika Mandanna Health Update: रश्मिका मंदाना को कूल्हे में गंभीर चोट आई है. वे अपनी अगली फिल्म के एक डांस सीक्वेंस को शूट करते वक्त गिर गई थीं. उन्हें डॉक्टरों ने लगभग 6 हफ्ते बेड रेस्ट की सलाह दी है. खबरों की मानें, तो एक्ट्रेस की सेहत पहले से बेहतर है, हालांकि उन्हें सेट पर लौटने में डेढ़-दो महीने लग जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रश्मिका मंदाना सेट पर गंभीर रूप से घायल.

नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना शूटिंग के दौरान घायल हो गईं. वे जब अपनी अगली फिल्म के एक डांस सीक्वेंस को शूट कर रही थीं, तब हिप टेंडन में गंभीर चोट आई. इसमें कूल्हे की नस अपनी जगह से हिली है. एक्ट्रेस ने भी चोट की पुष्टि की है. वे बेहतर हो रही हैं, हालांकि वे अगले छह हफ्ते फिल्म की शूटिंग नहीं कर पाएंगी, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें पूरे छह हफ्ते ‘बेड रेस्ट’ की सलाह दी है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वे मुश्किल डांस-एक्शन सीक्वेंस को शूट करते वक्त गिर गई थीं. घटना फिल्म ‘राणाबाली’ या फिर फिल्म ‘माइसा’ के सेट में घटी थी.

रश्मिका मंदाना को चोट से उबरने में कई हफ्ते लग जाएंगे. डॉक्टरों ने माना कि एक्टरों को इस तरह की चोट लगना दुर्लभ है. उन्हें चोट की गंभीरता की वजह से हैरानी हुई. उन्होंने ध्यान दिलाया कि खिलाड़ियों में ‘टेंडन डैमेज’ के मामले सामान्य है, क्योंकि उनकी ट्रेनिंग कड़ी होती है. मगर फिल्मी सितारों में इस तरह की चोट दुर्लभ है. रश्मिका की सेहत की पूरी जांच हो रही है. उन्हें छह महीने के आराम के बाद खास देख-रेख में रखा जाएगा, ताकि टेंडन सही तरीके से ठीक हो सकें. उन्हें इसके बाद ही फिल्मों की शूटिंग करने की मंजूरी मिलेगी.

रुकी ‘माइसा’-‘राणाबाली’ की शूटिंग
रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों और विज्ञापनों की शूटिंग के चलते काफी बिजी थी, मगर चोट के बाद उनके सभी काम कुछ वक्त के लिए रुक जाएंगे. उन्हें सही तरीके से ठीक होने के लिए डॉक्टरों की सलाह पर कंप्लीट बेड रेस्ट पर रहना होगा. रश्मिका मंदाना के पास ‘माइसा’ और ‘राणाबाली’ जैसी बिग बजट फिल्में हैं. उन्होंने विजय देवरकोंडा से शादी के बाद फिल्म ‘माइसा’ की शूटिंग शुरू की थी. यह एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें भरपूर इमोशनल ड्रामा है. उन्होंने फिल्म में गोंड जनजाति की महिला का रोल निभाया है. जबकि उनकी दूसरी फिल्म ‘राणाबाली’ में अंग्रेजों के वक्त को दिखाया गया है. यह एक काल्पनिक कहानी है, जो भारतीय इतिहास के कम जाने-समझे गए इवेंट से प्रेरित हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं. फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||