Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर मधुर भंडारकर की हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती से अचानक मुलाकात हो गई. इस खास पल की फोटो शेयर करते हुए मधुर भंडारकर काफी खुश नजर आए और उन्होंने अपनी 2011 की हिट फिल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’ के पुराने दिनों को याद किया. जानिए प्रीतम के गानों को याद करते हुए डायरेक्टर ने क्या कहा.

Zoom

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर और हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती की हाल ही में अचानक मुलाकात हुई. इस खास मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मधुर भंडारकर काफी इमोशनल नजर आए.

उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’ के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे प्रीतम के संगीत ने उस दौर में हर किसी के दिल को छू लिया था.

एयरपोर्ट पर हुई अचानक मुलाकात

दरअसल दोनों दिग्गजों का आमना-सामना मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ. मधुर भंडारकर ने इस पल को यादगार बनाते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा कि देखो मुंबई एयरपोर्ट पर किससे मुलाकात हो गई. प्रीतम चक्रवर्ती से मिलते ही फिल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’ के दिनों की और उनके बनाए बेहतरीन गानों की खूबसूरत यादें एक बार फिर ताजा हो गईं.

फिल्म का संगीत था बेहद खास

साल 2011 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’ का निर्देशन मधुर भंडारकर ने ही किया था. इस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी और ओमी वैद्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था, जिसे प्रीतम ने ही कंपोज किया था. फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘दिल तो बच्चा है जी’ लोगों की जुबान पर चढ़ गया था. इसके अलावा मोहित चौहान की आवाज में गाया गाना ‘अभी कुछ दिनों से’ अपनी ताजगी के चलते बेहद पसंद किया गया. सोनू निगम का गाया ‘तेरे बिन’ और कुणाल गांजावाला का गाना ‘जादुगरी’ भी आज तक लोगों के पसंदीदा गानों में शामिल हैं.

तीन अलग-अलग पुरुषों की दिलचस्प प्रेम कहानी

यह फिल्म तीन अलग-अलग उम्र और बैकग्राउंड के पुरुषों नरेन, अभय और मिलिंद की उलझनों से भरी लव लाइफ पर आधारित थी. कहानी में दिखाया गया था कि कैसे ये तीनों प्यार और रिश्तों के चक्कर में फंसते हैं, जिससे कई मजेदार और इमोशनल मोड़ आते हैं. फिल्म का मैसेज यही था कि उम्र चाहे जो भी हो, दिल हमेशा बच्चा ही रहता है.

मधुर भंडारकर की आने वाली नई फिल्म

अगर मधुर भंडारकर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘द वाइव्स’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, मौनी रॉय, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारुवाला जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||