Image Slider

Last Updated:

Kanwar Yatra 2026 LIVE News: सावन में कांवड़ यात्रा का तीसरा दिन है. यूपी, दिल्ली से उत्तराखंड के हरिद्वार तक हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. मेरठ, मुरादनगर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़ जैसे जिलों में सख्त निग…और पढ़ें

LIVE: पहाड़ी रास्तों को चीरते हुए नाचते गाते निकले कांवड़िएZoom

कांवड़ यात्रा 2026

Kanwar Yatra Latest News Today: कांवड़ यात्रा मार्ग पर तरह तरह के हाईटेक शिविर लगे हुए हैं. एक शिविर में ऐसा बैनर लगा है जो निराला है. यहां अध्यक्ष भोलेनाथ को बनाया गया है. कोषाध्यक्ष मां लक्ष्मी को खुराक मंत्री श्री गणेश जी महामंत्री श्री विष्णु जी और संगठन मंत्री श्रीनारद को बनाया गया है. शिविर में तमाम हाईटेक सुविधाएं मौजूद है. शिविर में कूलर एसी भी लगा हुआ है. यहां कांव़ड़ियों को भोजन स्टील के पात्र में ही कराया जाता है. शिविर के संचालक का कहना है कि सब कुछ अध्यक्ष यानि भोलेनाथ ही करा रहे हैं. कांवड़ यात्रा मार्ग पर पोस्टर वार भी चल रहा है.

कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटलों में चस्पा फूड सेफ्टी क्यूआर

कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले ढाबों रेस्टोरेंट और होटल में फूड सेफ्टी वाला क्यूआर कोड़ चस्पा कर दिया है. जहां-जहां खाने-पीने का सामान मिल रहा है वहां वहां क्यूआर कोड़ चस्पा कर दिया गया है. दुकानदारों का कहना है कि वो फूड सेफ्टी के हर नियम का पालन कर रहा है. इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही दुकानदार का पूरा ब्योरा कांवड़िया सेकेंडों में देख सकता है. यही नहीं दुकानों के बाहर लाइसेंस नंबर नाम पता सहित सारी जानकारी दी गई है.

कांवड़ यात्रा को लेकर शिफ्ट हुआ मेरठ का भैसाली बस अड्डा

अब सोहराबगेट बस अड्डे से दिल्ली और हरिद्वार जाने वाली बसें मिलेंगी. कांवड यात्रा को लेकर मेरठ शहर के बीच स्थित भैसाली बस अड्डे को शिफ्ट कर दिया गया है और अब अगर लोगों को बिजनौर हरिद्वार दिल्ली जाना है तो उन्हें सोहराबगेट बस अड्डे से ही बस उपलब्ध होगी. कांवड़ियों को कोई दिक्कत ना हो इसलिए बस अड्डे को ही शिफ्ट कर दिया गया है. क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि जब तक कांवड़ यात्रा है तब तक यही व्यवस्था रहेगी. कांवड़ यात्रा के समापन पर पुरानी व्यवस्था फिर से बहाल होगी.

कांवड़ यात्रा का आज तीसरा दिन

सावन में कांवड़ यात्रा का तीसरा दिन है. यूपी, दिल्ली से उत्तराखंड के हरिद्वार तक हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. मेरठ, मुरादनगर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़ जैसे जिलों में सख्त निगरानी हैं. कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्ग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड के हरिद्वार तक 40 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे रूट का एक हिस्सा भी 5 दिनों के लिए बंद किया गया है.

कांवड़ लेकर निकले कांवड़िया, 1100 किलोमीटर करेंगे यात्रा

क्या आप यकीन करेंगे कि कोई कांवड़िया 1100 किलोमीटर की पैदल कावंड़ यात्रा कर सकता है. वो भी पहाड़ी रास्तों को पार करते हुए. सोचने में असंभव लगता है. लेकिन कांवड़ मार्ग पर हमें ऐसे भी भक्त मिले जिन्होंने गोमुख यानि गंगोत्री से गंगाजल उठाया और मुरैना मध्यप्रदेश के लिए पैदल चल पड़े. ग्यारह सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा करते इन कांवड़ियों को जो भी देख रहा है वो आश्चर्यचकित है और भोले की शक्ति को प्रणाम कर रहा है. ये कांवड़िए हंसते नाचते गाते हुए जब चलते हैं तो वो नज़ारा बस देखते ही बनता है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||