76 साल की उम्र में भी नसीरुद्दीन शाह की अदाकारी का जादू बरकरार है. अपने करियर के एक और सुनहरे दौर का लुत्फ उठा रहे एक्टर हाल ही में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें कई ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स’ ऑफर हुए थे, जिन्हें उन्होंने साफ ठुकरा दिया. दिग्गज एक्टर का मानना है कि यह अवॉर्ड देने का मतलब यह कहना होता है कि अब आपका करियर खत्म हो गया है, जबकि उनका फिलहाल काम से ब्रेक लेने या घर बैठने का कोई इरादा नहीं है.
नसीरुद्दीन शाह ने ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म के लिए बटोरी तारीफें.
नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में उनकी अदाकारी की हर तरफ तारीफ हो रही है. इस फिल्म ने न सिर्फ क्रिटिक्स का दिल जीता है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है. इसके अलावा सीरीज ‘मेड इन इंडिया’ में जेआरडी टाटा का रोल निभाकर भी उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी. करियर की इस दूसरी पारी के बीच एक्टर ने साफ कर दिया है कि उनका फिलहाल एक्टिंग से रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है. इस बीच उन्होंने खुलासा किया कि वह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स क्यों नहीं लेते हैं.
शुक्रवार को मुंबई में ‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम ने थिएटर में 50 दिन पूरे होने की खुशी में एक ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी, जो आज के दौर में काफी कम ही देखने को मिलता है. दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म सालों बाद इम्तियाज अली की पहली इतनी बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई है. इस पार्टी में मीडिया से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने अपनी इस सफलता और करियर के सफर पर खुलकर बात की.
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स क्यों नहीं लेते हैं नसीरुद्दीन शाह?
उन्होंने कहा, ‘हाल ही में मुझे कई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स ऑफर हुए, लेकिन मैंने सीधे मना कर दिया. लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स का मतलब एक तरह से यही होता है कि अब आपका काम खत्म हो चुका है. मेरा फिलहाल यह अवॉर्ड लेकर घर बैठने या काम छोड़ने का बिल्कुल भी मन नहीं है और यही वजह है कि मैं ये अवॉर्ड्स नहीं लेता. मुझे नहीं लगता कि मेरा काम अभी खत्म हुआ है.’
नसीरुद्दीन शाह ने 70 के दशक में करियर की शुरुआत
नसीरुद्दीन शाह ने 70 के दशक के पैरेलल सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद ‘हम पांच’ फिल्म से उन्होंने मेनस्ट्रीम बॉलीवुड का रुख किया. 80 के दशक में ‘कर्मा’, ‘जलवा’ और ‘मालामाल’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े. उन्हें 1979 की फिल्म ‘स्पर्श’ और 1984 की ‘पार’ के लिए बेस्ट एक्टर, जबकि 2005 की ‘इकबाल’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है.
क्या है ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म की कहानी?
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसकी कहानी 95 साल के ईशर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह) के इर्द-गिर्द घूमती है. ईशर सिंह पाकिस्तान के सरगोधा जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक के शिकार हो जाता है. इसके बाद उसका पोता निरवैर इंग्लैंड से लौटकर परिवार के गहरे दबे राजों से पर्दा उठाता है. ईशर के किरदार में नसीरुद्दीन शाह की शानदार एक्टिंग फिल्म की जान है. कमाई के मामले में फिल्म की शुरुआत भले ही थोड़ी धीमी रही हो, लेकिन माउथ पब्लिसिटी के दम पर इसने पहले वीकेंड के बाद जबरदस्त रफ्तार पकड़ी. अब यह फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ के कुल कलेक्शन की ओर तेजी से बढ़ रही है.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



