AI Skills for High Paying Jobs: नौकरी की तलाश कर रहे फ्रेशर्स के लिए एआई स्किल्स किसी वरदान से कम नहीं हैं. कंपनियां अब उन उम्मीदवारों को ज्यादा शुरुआती सैलरी ऑफर कर रही हैं, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के टूल्स का इस्तेमाल करना आता है. जानिए कैसे AI सीखकर आप बढ़िया सैलरी पैकेज हासिल कर सकते हैं.
AI Skills for High Paying Jobs: एआई स्किल्स के दम पर सैलरी बढ़वा सकते हैं
कंपनियों को AI-स्मार्ट फ्रेशर्स क्यों पसंद आ रहे हैं?
आज हर सेक्टर- चाहे वह आईटी हो, मार्केटिंग, फाइनेंस या डिजाइनिंग- एआई टूल्स को अपना रहा है. कंपनियों का मानना है कि जो उम्मीदवार ChatGPT, Copilot या अन्य AI प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल जानते हैं, वे कम समय में ज्यादा और सटीक काम कर सकते हैं. इससे कंपनियों का समय और रिसोर्सेस, दोनों बचते हैं. यही वजह है कि ऐसे उम्मीदवारों को कंपनियां अपनी टीम में शामिल करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने से भी पीछे नहीं हटतीं.
एआई नॉलेज से शुरुआती सैलरी कितनी बढ़ सकती है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्मल ग्रेजुएशन या टेक्निकल डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों की तुलना में AI स्किल्स वाले फ्रेशर्स को शुरुआती पैकेज में 15% से 35% तक का प्रीमियम या हाइक मिल रहा है. उदाहरण के लिए, अगर किसी रोल के लिए बेसिक सैलरी 4 लाख रुपये सालाना है तो AI टूल्स में माहिर फ्रेशर उसी रोल के लिए 5 से 5.5 लाख रुपये तक का पैकेज आसानी से हासिल कर लेता है.
कौन-सी एआई स्किल्स डिमांड में हैं?
पहली नौकरी के लिए एआई का बहुत बड़ा कोडर या साइंटिस्ट बनने की जरूरत नहीं है. बेसिक और प्रैक्टिकल स्किल्स भी दूसरों से आगे खड़ा कर सकती हैं:
- प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग (Prompt Engineering): एआई से सही और सटीक उत्तर पाने का हुनर.
- डेटा एनालिसिस: एआई टूल्स का इस्तेमाल करके बड़े डेटा से काम की बातें निकालना.
- जनरेटिव एआई: कंटेंट, इमेज, कोड या प्रेजेंटेशन जल्दी तैयार करने के लिए AI का सही इस्तेमाल.
- ऑटोमेशन टूल्स (Automation Tools): रोजमर्रा के रूटीन काम को ऑटोमेट करने की समझ.
नोट कर लें काम के टिप्स
- केवल रिज्यूमे पर ‘AI Knowledge’ लिख देने से काम नहीं चलेगा. अगर आप इंटरव्यू में यह दिखा दें कि AI से काम कैसे आसान बनाया तो नौकरी मिलने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं. यह दिखाता है कि आप भविष्य की टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए तैयार हैं.
- अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं या जॉब ढूंढ रहे हैं तो अपनी मूल पढ़ाई के साथ-साथ कोई न कोई AI टूल जरूर सीखें. आने वाले समय में AI स्किल्स कोई एक्सट्रा योग्यता नहीं, बल्कि अनिवार्य शर्त बन जाएंगी. इसलिए आज ही से अपनी फील्ड से जुड़े AI टूल्स पर काम करना शुरू करें.
About the Author
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



