कुमार सानू ने अंडरवर्ल्ड डॉन के सामने दुबई में परफॉर्मेंस को करियर का सबसे डरावना अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि उस समय इंडस्ट्री में डर का माहौल था. चलिए बताते हैं आखिर एक्टर ने इसे लेकर क्या किस्सा बताया है.
कुमार सानू ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड का काफी असर था. सुभजीत घोष के पॉडकास्ट पर कुमार सानू ने याद किया कि उस समय ऐसे अनुरोधों को मना करना भी खतरें से खाली नहीं था.
इंडस्ट्री में था डर का माहौल
इस घटना को याद करते हुए कुमार सानू ने बताया कि उन सालों में इंडस्ट्री में काफी अलग ही माहौल था. उन्हें बहुत डर लग रहा था. क्योंकि इंडस्ट्री एक अलग ही सिस्टम चल रहा था. तभी होस्ट ने उनसे पूछा कि वो समय इतना खतरनाक था कि म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस पर्सनैलिटी होने के बावजूद गुलशन कुमार को मौत के घाट उतार दिया गया था.
खतरे को देखते हुए माननी पड़ती बात
इस पर गुलशन कुमार ने बताया कि वह इस डर और बात को बखूबी समझ सकते हैं. उन्होंने कुछ इवेंट्स में ऐसे माहौल को देखा है. यही वजह है कि वह चाहकर भी ऐसे इवेंट्स में परफॉर्म करने से मना नहीं कर पाए. वह जानते थे कि एक न खतरे से खाली नहीं हो सकता. ऐसी रिक्वेस्ट को ऐसे में हां कहना ही सबसे प्रैक्टिकल ऑप्शन होता है.
दोस्त भी बन गए थे
कुमार सानू से आगे पूछा गया कि आखिर उन्होंने खुद को ऐसे मुश्किल वक्त में कैसे संभाला. इस पर प्लेबैक सिंगर ने बताया कि इनमें से कुछ प्रभावशाली लोगों से उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी जिन्होंने ये भरोसा दिया कि अगर कोई मुश्किल आई तो वह सुरक्षा और मदद भी देंगे. कुमार सानू के मुताबिक, उन्होंने इसके बावजूद ऐसे लोगों से दूरी ही रखी. कभी भी उनके दखल को बढ़ावा नहीं दिया.
कुमार सानू क्यों पहुंचे थे कोर्ट
हाल में ही कुमार सानू ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. जहां उन्होंने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने अपने नाम, आवाज, छवि व पहचान का व्यावसायिक इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना न किया जाए, के लिए मांग की.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



