Etawah News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने इटावा में सपा और अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले विकास की इच्छाशक्ति नहीं थी, “बबुआ 12 बजे उठते थे, 5 बजे जिम जाते थे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को इटावा पहुंचे, जहां उन्होंने जसवंतनगर और भरथना विधानसभा क्षेत्रों में 604 करोड़ रुपये की लागत वाली 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता भी वितरित की.
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले भी विकास कार्य कराए जा सकते थे, लेकिन इसके लिए समय और इच्छाशक्ति की जरूरत थी. योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, दोपहर तक तैयार होते थे, शाम को जिम चले जाते थे और रात को महफिल सजती थी. ऐसे में जनता और विकास के लिए समय कहां था.” उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने इटावा समेत पूरे प्रदेश की पहचान बदलने का काम किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अपराध, दंगा और माफिया की पहचान से जाना जाता था. निवेशक प्रदेश में आने से डरते थे, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश निवेश, विकास और उत्सव का केंद्र बन चुका है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सरकारी नौकरियों और विकास योजनाओं पर परिवारवाद और सिंडिकेट का कब्जा था, जबकि अब युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नियुक्तियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी अब सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और गरीबों को राशन से लेकर आयुष्मान भारत योजना तक का फायदा मिल रहा है.
मुख्यमंत्री ने सैफई मेडिकल संस्थान का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी परिकल्पना स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने की थी, लेकिन उनके कार्यकाल में इसका विस्तार नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यहां 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और 300 बेड का गायनी ब्लॉक तैयार कराया, जिससे संस्थान का तेजी से विकास हुआ है.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



