Image Slider

Last Updated:

67 साल की उम्र में भी अपने स्टाइल से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद मजेदार पोस्ट शेयर किया है. अपनी बेटी मसाबा की बनाई ब्लैक काफ्तान ड्रेस पहनकर नीना ने अपना ग्लैमरस लुक दिखाया और साथ ही ऐसा मजेदार कैप्शन लिखा कि फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

Zoom

दिल्ली: 67 साल की उम्र में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने स्टाइलिश अंदाज़ और बेहतरीन एक्टिंग से सबको हैरान कर देती हैं. वे सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लाइफ की बातें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के बनाए कपड़ों को लेकर एक बहुत ही मजेदार पोस्ट शेयर किया है,

जो लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है.

कफ्तान ड्रेस में नीना ने बिखेरा जलवा

नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे काफी स्टाइलिश लग रही हैं. इस फोटो में उन्होंने अपनी बेटी मसाबा की बनाई ब्लैक कलर की काफ्तान स्टाइल ड्रेस पहनी हुई है. नीना ने इस ड्रेस के साथ बड़े इयररिंग्स पहने हैं और हाथ में एक स्टाइलिश ब्लैक बैग लिया है. उन्होंने अपना मेकअप बहुत ही सिंपल रखा है और बालों का जुड़ा बनाया हुआ है.

नीना गुप्ता का मजेदार कैप्शन

अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए नीना गुप्ता ने अपनी बेटी के काम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने मसाबा की बनाई इस ड्रेस को कई बार पहना है और यह हर बार नई लगती है. आगे नीना ने लिखा कि वे असल में नई की जगह सेक्सी कहना चाहती थीं, लेकिन फिर लोग बोलेंगे कि इस बुढ़िया को क्या हो गया है.

मसाबा के काम पर नीना को है गर्व

नीना गुप्ता अक्सर अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के काम की तारीफ करती रहती हैं. मसाबा आज फैशन की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं और नीना अक्सर उनके डिज़ाइन किए आउटफिट्स में नज़र आती हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||