Last Updated:
देशभर में चल रहे NEET पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में पूर्व क्रिकेटर विजय दहिया के लिए एक अजीब सी स्थिति बन गई है. लोग सोशल मीडिया पर विजय दहिया को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता विजय दहिया समझकर बुरा-भला कह रहे हैं. इससे तंग आकर क्रिकेटर विजय दहिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों से ऐसा न करने की अपील की है.
क्रिकेटर विजय दहिया और विजेता दहिया
बता दें कि विजेता दहिया सीजेपी के स्पोक्सपर्सन के पद पर थे, लेकिन अब पार्टी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है. इसे लेकर विजेता दहिया को सोशल मीडिया पर खूब हेट मिल रही है. वहीं, सीजेपी इस समय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही है. इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में युवा और छात्र शामिल हो रहे हैं. सीजेपी के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन पर सरकार भी एक्शन में है और खुद पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर आंदोलनकारियों को संयम बरतने के लिए कहा है.
कौन हैं विजय दहिया?
विजय दहिया भारत पूर्व क्रिकेटर हैं. वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते थे. इसके अलावा उन्होंने कोचिंग में उनके पसा लंबा अनुभव रहा है. आईपीएल में वह लखनऊ सुपरजायंट्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य रहे हैं. भारत के लिए उनके करियर की बात करें तो 2 टेस्ट और 19 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे थे.
Vijay Dahiya
पूरे देश में फैल गया है CJP प्रोटेस्ट
बता दें कि अभिजीत दीपके के नेतृत्व में NEET पेपर लीक मुद्दे पर शिक्षामंत्री धमेंद्र प्रधान के खिलाफ छात्र सड़क पर उतर आए हैं. आंदोलनकारी बीजेपी सरकार से शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. सबसे पहले सीजेपी ने इस्तीफे की मांग उठाई थी और अब ये मांग धीरे-धीरे ये पूरे देश में फैल गया है. देश के अलग-अलग शहरों में धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त की मांग जोर पकड़ चुकी है.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



