Image Slider

Last Updated:

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित एक जनसभा में विकास की कई बड़ी सौगातें देने के साथ ही पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार किया. सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री 12 बजे सोकर उठता हो और 7 बजे के बाद दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करता हो, वहां माफिया ही पनपेंगे. उन्होंने ‘सैफई सिंडिकेट’ और चाचा-भतीजे की जोड़ी पर हमला बोलते हुए चेतावनी दी कि अब यूपी में बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए सिर्फ दो ही जगह हैं – जेल या जहन्नुम.

'अपराधियों के लिए 2 ही जगह - जेल या जहन्नुम'; आगरा में CM योगी, अखिलेश पर तंजZoom

सीएम योगी

आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए विपक्ष पर जोरदार सियासी हमला बोला है. अपने संबोधन में सीएम योगी ने एक तरफ जहां आगरा के लिए 5200 करोड़ रुपये के ‘ग्रेटर आगरा’ प्रोजेक्ट समेत कई अहम घोषणाएं कीं, तो वहीं दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था को लेकर पिछली ‘सैफई सिंडिकेट’ वाली सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी.

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘पहले के मुख्यमंत्री 12 बजे सो कर उठते थे, 2 बजे तैयार होते, 5 बजे जिम जाते और 7 बजे के बाद दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में लिप्त हो जाते थे. ऐसे हालात में हर जिले में माफिया जिंदा होते थे.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||