Sonakshi Sinha On Dharmendra Pradhan Resignation: छात्र आंदोलन के सपोर्ट में खड़ी सोनाक्षी सिन्हा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके भारत के युवाओं के जज्बे को अनूठे अंदाज में सलाम किया. उन्होंने कभी जेन-जी के बर्ताव की बुराई थी, इसलिए अपनी गलती मानते हुए उनके खातिर उठक-बैठक भी लगाई और उन पर गर्व जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर देश भर में हुए आंदोलन की झलकियां दिखाईं और युवाओं को सपोर्ट करने की बात कही.
युवाओं पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन वायरल. (फोटो साभार: Instagram@aslisona)
नई दिल्ली: धंर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोग लोकतंत्र की जीत बता रहे हैं, जिसके पीछे छात्र हैं जो बेहतर भविष्य की कामना के साथ बीते कुछ दिनों से जंतर मंतर में डंटे हुए हैं. उन्हें तमाम फिल्मी सितारों, नेताओं का समर्थन मिल रहा है. नीट पेपर लीक के विरोध में खड़े आंदोलन को शुरू से सोनाक्षी सिन्हा ने सपोर्ट किया था. उन्होंने अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपना रिएक्शन दिया है. सोनाक्षी सिन्हा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोमांच से उछलती-झूमती दिख रही हैं. उन्होंने पत्रकार फे डिसूजा की इंस्टाग्राम स्टोरी को भी रीपोस्ट किया और ताली बजाने वाले इमोजी लगाकर घटना पर अपनी बात रखी. उन्होंने देश में हो रहे छात्र आंदोलन की झलकियां भी दिखाई हैं.
सोनाक्षी सिन्हा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की जीत बता रही हैं. वे वीडियो में कहती दिख रही हैं, ‘आपको नहीं पता, आपने क्या किया है. मगर जेन-जी इसका दिल है. सोनाक्षी सिन्हा ने कभी जेन-जी के लिए कहा था कि वे 4-5 घंटे काम करके छक जाते हैं, इसलिए कैमरे के सामने उठक-बैठक लगाई और उनके जज्बे को सलाम किया. सोनाक्षी सिन्हा के रिएक्शन से उनके गहरे जज्बात खुलकर जाहिर हो रहे हैं. वे युवाओं पर गर्व जता रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही समय बाद आया. बीजेपी नेता ने अपनी स्टेटमेंट में कहा कि उन्होंने शुरू से ही परीक्षा विवाद की जिम्मेदारी ली थी और वे नहीं चाहते थे कि अशांति से छात्रों को नुकसान हो या ‘राष्ट्र-विरोधी ताकतें’ इसका फायदा उठाएं. सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ का जिक्र किया. उन्होंने सरकार पर दबाव बनाए रखने का श्रेय युवाओं को दिया. सोनाक्षी ने कोई लंबा राजनीतिक बयान नहीं दिया, सिर्फ छात्रों के आंदोलन को सराहा.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



