Image Slider

Last Updated:

शबाना आजमी हाल में दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं. इसके बाद उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है. डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है. एक्ट्रेस ने बेड रेस्ट पर रहते हुए एक नोट लिखा है. उन्होंने प्रोटेस्ट की एक तस्वीर भी शेयर की. शबाना ने लिखा कि वह अब मुंबई में चल रहे प्रोटेस्ट में शामिल होना चाहती थीं, लेकिन स्वाइन फ्लू की वजह से शामिल नहीं हो पाएंगी. इसलिए सोशल मीडिया के जरिए सपोर्ट कर रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शबाना आजमी ने प्रोटेस्टर को फिर से दिया अपना सपोर्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @azmishabana18)

मुंबई. दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आज़मी को स्वाइन फ़्लू हो गया है. डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से बेड रेस्ट पर रहने की सलाह दी है. इस बीच, उन्होंने स्टुडेंट विरोध प्रदर्शन की एक तस्वीर शेयर करके अपना समर्थन जताया. उन्होंने बताया कि उन्हें प्रदर्शनकारियों के साथ मौके पर शामिल होना था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे मुंबईकर, मुझे कल आपके विरोध प्रदर्शन में शामिल होना था, लेकिन मुझे H1N1 हो गया है और अगले पांच दिनों तक मुझे आइसोलेशन में रहना होगा.”

शबाना आजमी ने आगे लिखा, “फिर भी, मैं अपना समर्थन और सराहना जताना चाहती हूं. मुझे मौके पर मौजूद यंगस्टर्स से सीधी जानकारी मिल रही है. उनमें से कई लोगों ने पहली बार किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया है और महसूस किया है कि उनकी आवाज़ कितनी मायने रखती है. मैं आपके हिम्मत और कमिटमेंट से इंस्पायर होती रहती हूं और आपके साथ खड़ी हूं.” उन्होंने अपने दिवंगत पिता के वीडियो का एक लिंक शेयर किया. इस वीडियो में वह ‘नौजवान’ नाम की नज्म पढ़ते नजर आ रहे हैं.

शबाना आजमी ने प्रोटेस्ट की तस्वीर शेयर की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @azmishabana18)

इससे पहले, शबाना आजमी की टीम ने एक बयान में कहा था, “शबाना जी को आज विरोध प्रदर्शन में जाना था, लेकिन उन्हें 102 डिग्री बुखार के साथ स्वाइन फ़्लू हो गया है और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.” इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शबाना ने कहा था, “मुझे अस्थमा है और आंसू गैस की वजह से मुझे अटैक आया था, लेकिन मेरे पास अपना पंप था, इसलिए अब मैं ठीक हूं.”

शबाना आजमी ने युवाओं का जज्बा बताया बेमिसाल

शबाना आजमी ने कहा था, “मुझे सम्मानपूर्वक पास की एक बिल्डिंग में ले जाया गया और सांस सामान्य होने के बाद, मैं वापस गई और उन छात्रों से बात की जिन पर लाठीचार्ज हुआ था. उनका जज़्बा बेमिसाल है. उन सभी को मेरा सलाम. मैं कभी किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ी और न ही कभी जुड़ूंगी. मेरा मानना ​​है कि इससे आप पर बंदिशें लग जाती हैं क्योंकि पार्टी का सच ही आपका सच बन जाता है.”

शबाना आजमी ने मांगों को बताया सही

शबाना आजमी ने आगे कहा, “मैं जंतर-मंतर पर उन छात्रों के समर्थन में आई हूं जो 20 दिनों से ज़्यादा समय से भूख हड़ताल पर हैं और जिनकी सेहत अब बिगड़ रही है. उनकी मांगें कोई बुरी या गलत नहीं हैं. छात्र अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शिक्षा में सुधार और शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग कर रहे हैं. वे मांग कर रहे हैं कि शिक्षा के लिए GDP का 6 प्रतिशत हिस्सा तुरंत आवंटित किया जाए. उनकी बात सुनें, उन पर ध्यान दें और उन्हें उम्मीद दें. उनका हौसला बढ़ाइए, इसे कुचलने की कोशिश मत कीजिए.”

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||