Image Slider

Last Updated:

Viral Video : अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला श्रद्धालु से कथित बदसलूकी किए जाने का दावा किया जा रहा है. बेचारी श्रद्धालु महिला सीधी थी वो कहने लगी हठ रहे हैं. इस पर भी पुलिस वाले अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे.

भैंस कैसे बुलाया... रामनगरी में महिला से पुलिसकर्मी ने की बदसलूकी, गुस्सा फूटाZoom

पुलिस कर्मी पर लगे आरोप.

अयोध्या : रामनगरी अयोध्या आजकल आस्था कम विवादों के कारण चर्चाओं में ज्यादा रहती है. कभी चढ़ावा चोरी तो कभी कुछ. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, रेलवे स्टेशन के परिसर में एक परिवार रास्ते में बैठा हुआ था. तभी कुछ पुलिस वाले आए और महिलाओं के साथ बदतमीजी करने लगे. बेचारी श्रद्धालु महिला सीधी थी वो कहने लगी हठ रहे हैं. इस पर भी पुलिस वाले अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे. तभी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर जोर-शोर से वायरल हो रहा है. वीडियो बनाने वाला शख्स कहता सुनाई दे रहा है कि आप बुजुर्ग अम्मा और मां समान महिला को आपने क्या बोला? ये गद्दे भैंस दिख रही हैं आपको? आपकी फैमिली नहीं है क्या? पढ़े लिखे हो आप या बिल्कुल बदतमीज हो. तरीके से बात करो. आप दीवान हो. 45 साल की उम्र होगी आपकी और आप महिलाओं से ऐसे व्यवहार कर रहे हो. क्या अयोध्या राम जन्मभूमि रेलवे स्टेशन पर किसी महिला से इस तरह बात की जाती है?

व्यक्ति ने कहा कि मैं अभी अभिनेता अनुपम खेर जी के साथ राम मंदिर की शूटिंग करके लौट रहा हूं. यहां मौजूद इस पुलिसकर्मी ने पहले दूसरे लोगों से भी अभद्र तरीके से बात की और फिर हरी साड़ी पहनी इस महिला श्रद्धालु के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. मैंने जब इसका विरोध किया और पूछा कि आपने ऐसा क्यों कहा, तो कोई जवाब नहीं मिला.

शख्स ने आगे कहा कि मैं तो यहां टहल रहा था. तब मैंने सुना. मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं. मजबूरी में वीडियो बनानी पड़ी. अगर कोई और महिला होती, तो शायद वहीं तमाचा जड़ देती. दोस्तों, ये सब प्रभु श्रीराम की अयोध्या नगरी में हो रहा है. हम यहां अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर हैं. मेरी वंदे भारत ट्रेन आने वाली है, मैं शूटिंग खत्म करके कानपुर लौट रहा हूं. अभी यहां मौजूद एक सिपाही ने एक महिला श्रद्धालु के साथ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह बेहद आपत्तिजनक था.

आगो कहा कि वहां मौजूद लोगों ने भी इसका विरोध किया. आप ही बताइए, क्या किसी महिला या श्रद्धालु से इस तरह बात करना सही है? मेरा यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है. मैं इनमें से किसी को नहीं जानता. लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मुझे लगा कि गलत के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है. किसी भी महिला या श्रद्धालु के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. श्रद्धालुओं का कहना है कि अयोध्या आने वाले हर रामभक्त के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और यदि किसी स्तर पर अभद्रता हुई है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. हालांकि, News18 वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||