Image Slider

Last Updated:

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी, सुभासपा और राष्ट्रीय लोकदल लगातार बैठकें, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं. इनका लक्ष्य गठबंधन को और मजबूत बनाते हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है.

यूपी चुनाव से पहले भाजपा गठबंधन में हलचल, सहयोगी दलों ने तेज की तैयारियांZoom

2027 रण से पहले NDA सहयोगियों का दम.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होती जा रही हैं. सभी दल भी संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक अपनी पकड़ बढ़ाने में जुट गए हैं. अलग-अलग दल अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने और अपने पारंपरिक वोटबैंक को मजबूत करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं.

इसी क्रम में, निषाद पार्टी 24 जुलाई को जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने जा रही है. पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन, जनता से संवाद और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के तरीकों की जानकारी देना है. खासतौर पर पूर्वांचल की उन सीटों पर फोकस किया जा रहा है, जहां निषाद पार्टी का अच्छा जनाधार माना जाता है.

वहीं अपना दल (सोनेलाल) भी कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए संगठन को मजबूत करने में जुटा है. पार्टी पिछड़े और दलित वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अलग-अलग जिलों में बैठकें कर रही है और 2027 की चुनावी तैयारी को धार दे रही है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भी पूर्वांचल में लगातार संगठनात्मक कार्यक्रम चला रही है. पार्टी राजभर समाज को जोड़ने के लिए पंचायत, जन चौपाल, जनसभाएं और जनसंवाद कार्यक्रमों की तैयारी कर रही है.

वरिष्ठ पत्रकार विजय उपाध्याय का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के सहयोगी दल पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं. निषाद पार्टी, सुभासपा और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) जैसे दल लगातार बैठकें, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक कार्यक्रम चला रहे हैं. इन सभी का उद्देश्य 2027 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना और गठबंधन को मजबूत करना है.

वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि पार्टी प्रदेशभर में जन चौपाल, जनसभाएं और रैलियां कर रही है. संगठन को मजबूत करने के लिए हर क्षेत्र में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है और पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव की घोषणा होते ही सुभासपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह केवल राजनीतिक ड्रामा कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार छात्रों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है, जबकि विपक्ष सिर्फ राजनीति करने में लगा है.

वही सपा प्रवक्ता दीपक रंजन का कहना है कि यह उनका इंटरनल मामला है हर सियासी पार्टी को हक है कि अपनी पार्टी को मजबूत करें हालांकि निषाद पार्टी सत्ता के साथ खड़ी हुई है लेकिन उन्होंने आम नागरिकों, किसानों, नौजवानों की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||