तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 37 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप के मुताबिक ड्यूटी पर जा रही प्राइवेट एयरलाइन की महिला केबिन क्रू मेंबर के साथ उसकी ऑफिशियल कैब के ड्राइवर ने रास्ते में दुष्कर्म किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार महिला राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) जा रही थी। पुलिस ने 23 साल के आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। शमशाबाद से एयरपोर्ट जाते समय ड्राइवर ने बदला रास्ता पुलिस के मुताबिक, घटना 20 जुलाई की है। महिला शमशाबाद से एयरपोर्ट जाने के लिए एयरलाइन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑफिशियल कैब में दोपहर करीब 2.40 बजे सवार हुई थी। कैब को तय रूट से एयरपोर्ट जाना था, लेकिन ड्राइवर उसे रास्ता बदलकर एयरपोर्ट के पास ही एक निर्माणाधीन साइट के पास सुनसान जगह पर ले गया। शमशाबाद एसीपी वी. श्रीकांत गौड़ ने बताया कि आरोपी ड्राइवर ने शुरुआत में महिला से कहा कि वह टॉयलेट के लिए बाहर जा रहा है। गाड़ी से बाहर निकलने के दो-तीन मिनट बाद ही ड्राइवर लौटा। वह कार के पिछले दरवाजे से अंदर घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी को धक्का दिया, मदद के लिए चिल्लाई जांच अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने हमले का विरोध किया और खुद को बचाने की कोशिश की। कुछ देर बाद वह हिम्मत जुटाकर आरोपी को धक्का देने में सफल रही। उसने तुरंत कार का दरवाजा खोला और बाहर निकलकर चिल्लाते हुए पास ही काम कर रहे एक मजदूर से मदद मांगी। पीड़िता को चिल्लाते देख आरोपी ड्राइवर घबरा गया और तुरंत कैब लेकर मौके से फरार हो गया। एयरपोर्ट पुलिस चौकी में FIR कराई, आरोपी हिरासत में घटना के तुरंत बाद पीड़िता राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस आउटपोस्ट पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं (जैसे दुष्कर्म और हमले की धाराओं) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। आरोपी एर्रापोगु प्रशांत गिरफ्तार, जेल भेजा गया पुलिस की विशेष टीम ने अगले ही दिन, यानी 21 जुलाई को आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के निवासी एर्रापोगु प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। स्थानीय कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कैब सर्विस स्थानीय ट्रैवल एजेंसी दे रही थी, एयरलाइन को नोटिस जारी जांच में सामने आया है कि संबंधित कैब सर्विस का संचालन स्थानीय ट्रांसपोर्ट एजेंसी कर रही थी। एयरलाइन ने उसे अपने कर्मचारियों को एयरपोर्ट लाने और ले जाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



