Last Updated:
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुआ सीजेपी का प्रदर्शन उस समय और तेज हो गया, जब 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च कर रहे हजारों छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके बाद मुंबई, इंदौर, उदयपुर और हैदराबाद समेत कई शहरों में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.
नड्डा ने सीजेपी को वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे ठुकरा दिया. (पीटीआई)
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के सदस्यों को बातचीत के लिए बुलाया है. उन्होंने बताया कि सरकार बातचीत के लिए पहले ही सीजेपी को चार औपचारिक प्रस्ताव भेज चुकी है और किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है. अपडेट किए गए प्रस्ताव के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रतिनिधियों को निमंत्रण बुधवार दोपहर से ही भेजे जा रहे थे. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सरकार छात्र संगठन की सुविधा के अनुसार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है और बैठकें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कार्यालय या आवास पर हो सकती हैं.
सिंह ने कहा, “हम अपनी प्रतिष्ठा या सम्मान को बीच में नहीं लाएंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मैं बातचीत के लिए मौजूद रहेंगे. धीरे-धीरे, बातचीत के ज़रिए हम समाधान की ओर बढ़ेंगे.” मंत्री ने इस कदम को छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की लगातार कोशिशों का हिस्सा बताया. उन्होंने फिर से कहा कि सरकार का ध्यान छात्रों के कल्याण और बातचीत के ज़रिए मुद्दों को सुलझाने पर है.
इससे पहले केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को बातचीत के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उसके नेताओं ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, बुधवार को भी कॉजपा को नड्डा के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन इस संगठन ने यह कहते हुए निमंत्रण अस्वीकार कर दिया कि वह सरकार से केवल किसी तटस्थ स्थान पर ही बातचीत करेगी.
एक सूत्र ने ‘पीटीआई’ से कहा, “जे पी नड्डा की ओर से आज बातचीत के लिए कॉजपा को निमंत्रण भेजा गया, लेकिन प्रदर्शन स्थल के मंच पर मौजूद नेताओं ने इसे अस्वीकार कर दिया.” राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र ‘लीक’ मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले महीने से जंतर-मंतर पर धरना दे रही कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस ने उन्हें बृहस्पतिवार सुबह बताया कि नड्डा ने उन्हें अपने आवास पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है.
दास ने कहा, “हमने किसी के घर या दफ्तर जाने से इनकार कर दिया. जनता की अदालत यहीं लगी है. मंत्रियों को जनता के बीच आना चाहिए. यदि वे बातचीत करना चाहते हैं तो वह जंतर-मंतर पर ही होनी चाहिए.” हालांकि, उन्होंने कहा कि कॉजपा बातचीत के लिए तैयार है और यदि सुरक्षा संबंधी कोई चिंता है, तो वह प्रदर्शन स्थल के निकट किसी तटस्थ स्थान पर बातचीत के प्रस्ताव पर विचार करने को भी तैयार है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



