Image Slider

 

हिंदी सिनेमा में कुछ गीत ऐसे होते हैं, जो वक्त गुजरने के बावजूद अपनी मिठास और खूबसूरती कभी नहीं खोते. ‘उत्सव’ फिल्म का सदाबहार गीत ‘मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को’ भी उन्हीं नग्मों में शामिल है. इस गाने में रेखा और अनुराधा पटेल की दिलकश अदाएं, लता मंगेशकर और आशा भोसले की जादुई आवाज, वसंत देव के भावपूर्ण बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का मधुर संगीत मिलकर ऐसा समां बांधते हैं. जिसको सुनकर आज भी संगीत प्रेमी खो जाते हैं. निर्माता शशि कपूर की फिल्म ‘उत्सव’ का यह गीत रिलीज के साथ ही सुपरहिट साबित हुआ था और धीरे-धीरे भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार क्लासिकल-रोमांटिक गीतों में अपनी खास जगह बना ली. दशकों बाद भी यह गाना अपनी सादगी, शास्त्रीय रंग और रेखा की मनमोहक अदाओं की वजह से दर्शकों की पसंद बना हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||