पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार यादव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही पशुओं में कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इनमें सबसे गंभीर बीमारी खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) है, जो पशुओं के मुंह और पैरों को प्रभावित करती है. इस बीमारी से पशुओं के मुंह में छाले और घाव हो जाते हैं. वहीं, खुरों में संक्रमण होने के कारण पशु चलने-फिरने में भी असमर्थ हो जाते हैं.
चंदौली: जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान 5 सितंबर तक जारी रहेगा. अभियान के दौरान जिले में करीब 3 लाख गौवंश एवं भैंसवंशीय पशुओं को निशुल्क टीका लगाया जाएगा. इसके लिए पशुपालन विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें गठित कर घर-घर जाकर टीकाकरण की व्यवस्था की है.
बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार यादव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही पशुओं में कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इनमें सबसे गंभीर बीमारी खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) है, जो पशुओं के मुंह और पैरों को प्रभावित करती है. इस बीमारी से पशुओं के मुंह में छाले और घाव हो जाते हैं. वहीं, खुरों में संक्रमण होने के कारण पशु चलने-फिरने में भी असमर्थ हो जाते हैं.
डॉ. यादव ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान लगभग 45 दिनों तक चलेगा. यदि किसी पशु को यह बीमारी हो जाती है, तो उसका दूध उत्पादन काफी कम हो जाता है. वहीं, गर्भवती पशुओं में गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है.
3 टीमें घर-घर जाकर करेंगी टीकाकरण
उन्होंने बताया कि नियमताबाद ब्लॉक में अभियान को सफल बनाने के लिए 3 विशेष टीमें बनाई गई हैं. प्रत्येक टीम गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेगी. पशुपालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है. यदि किसी कारणवश टीम के पहुंचने के समय पशुपालक घर पर मौजूद नहीं रहते हैं और उनका पशु टीकाकरण से छूट जाता है, तो वे विभाग की टोल फ्री हेल्पलाइन 1962 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9451871257 पर भी जानकारी देकर टीकाकरण कराया जा सकता है.
फ्री में लगेगा टीका
डॉ. राजकुमार यादव ने पशुपालकों से अपील की कि यह पूरी तरह से सरकार की ओर से संचालित निशुल्क अभियान है. इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. सभी पशुपालक विभागीय टीमों का सहयोग करें और अपने सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं. उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में पशुओं के मुंह या पैरों में घाव, छाले, लंगड़ापन या संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे नजर अंदाज न करें, ऐसे पशुओं का तुरंत उपचार कराना और समय पर टीका लगवाना बेहद जरूरी है. समय पर टीकाकरण से पशु स्वस्थ रहेंगे, दूध उत्पादन बेहतर होगा और गर्भवती पशुओं में होने वाली जटिलताओं से भी बचाव संभव होगा. पशुपालन विभाग का लक्ष्य है कि अभियान के दौरान जिले का कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



