Image Slider

होमताजा खबरधर्म150 साल पुराने लक्ष्मी विनायक मंदिर में रिद्धि-सिद्धि संग विराजते हैं गणेश जी

Last Updated:

Shri Laxmi Vinayak Mandir: करीब 150 वर्ष पुराना श्री लक्ष्मी विनायक मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है. इस प्राचीन मंदिर में भगवान गणेश रिद्धि और सिद्धि के साथ विराजमान हैं. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है. मंदिर अपनी ऐतिहासिक विरासत, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व के कारण दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. विशेष रूप से गणेश चतुर्थी और अन्य पर्वों पर यहां भव्य धार्मिक आयोजन होते हैं. भक्त सुख-समृद्धि, सफलता और विघ्नों से मुक्ति की कामना लेकर यहां दर्शन करने आते हैं.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. धार्मिक नगरी अजमेर में कई सारे ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर मौजूद है. इन्हीं मंदिरों में से एक है लक्ष्मी विनायक मंदिर जो की शहर के पट्टी कटला क्षेत्र में स्थित है।शहर के सबसे पुराने मंदिरों में शामिल यह मंदिर वर्षभर भक्तों की श्रद्धा का केंद्र बना रहता है. विशेष रूप से दिवाली, गणेश चतुर्थी और अन्य धार्मिक पर्वों पर यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. मंदिर के पुजारी रोहित शर्मा बताते है कि यह मंदिर 150 वर्ष पुराना है और उनके दादाजी बताते थे कि पहले यह मंदिर अजमेर के फव्वारा क्षेत्र में एक बड़ा गेट हुआ करता था. उसके पास में गणेश जी की मूर्ति स्थापित थी जिसे बाद में यहां के श्रद्धालुओं द्वारा पट्टी कटला क्षेत्र में स्थापित किया गया. तब से यह मंदिर लगातार श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बना हुआ है.

पुजारी आगे बताते हैं कि यहां भगवान गणेश रिद्धि और सिद्धि के साथ विराजमान हैं जो कि बहुत कम स्थानों पर होते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार रिद्धि समृद्धि और सिद्धि सफलता का प्रतीक हैं. इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालु भगवान गणेश से सुख, शांति, समृद्धि और सभी कार्यों में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं. विवाह, नए व्यवसाय की शुरुआत, गृह प्रवेश या किसी शुभ कार्य से पहले भी लोग यहां आकर आशीर्वाद लेते हैं.

सच्चे मन से की गई प्रार्थना होती है स्वीकार
विशेष अवसरों पर मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है. इस दौरान विशेष पूजा, महाआरती, भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है. दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु भगवान श्री लक्ष्मी विनायक के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना यहां अवश्य स्वीकार होती हैं.

कैसे पहुंच सकते है यहां ?
यह मदिर अजमेर रेलवे स्टेशन से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां आप ई-रिक्शा टेंपो या टू व्हीलर से आसानी से आ सकते हैं. अगर आप रेलवे स्टेशन के आसपास है तो यहां पर आप पैदल भी आसानी से घूमते हुए आ सकते है.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||