हाल में पृथवी शॉ और आकृति का एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली.
जापान में छुट्टी मनाने गए पृथ्वी शॉ का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
दोनों लगातार सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं. हाल में पृथवी शॉ और आकृति का एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली.
जापान में जोड़ी का जलवा
मंबई के बल्लेबाज पृथ्वी का ये वायरल वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो में आकृति अग्रवाल जापानी भाषा में लिखे साइनबोर्ड को देखकर कहती हैं कि यहां कुछ भी अंग्रेजी में नहीं लिखा है और उन्हें सिर्फ दो चीजें ही समझ आ रही हैं. इसके बाद पृथ्वी शॉ उन्हें बताते हैं कि बोर्ड पर अंग्रेजी में भी जानकारी दी गई है. इस पर आकृति हंसते हुए कहती हैं, हम इतने गंवार हैं कि समझ ही नहीं आ रहा. तभी पृथ्वी शॉ मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, हम नहीं. इस पर आकृति तुरंत अपनी बात सुधारते हुए कहती हैं, मैं.दोनों की यह बातचीत देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी लुत्फ उठा रहे है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



