Image Slider

Last Updated:

राज कुंद्रा ने खुलासा किया कि उन्होंने 2009 में IPL टीम राजस्थान रॉयल्स को 81.9 करोड़ रुपये में पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए खरीदा था. बाद में उन पर मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोप लगे.

Zoom

बात है साल 2009 की. जब शिल्पा शेट्टी और उनके पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने IPL क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स में इन्वेस्ट किया. इसके बाद तो कई फेमस हस्तियों ने क्रिकेट टीम को खरीदा. लेकिन कुछ समय बाद राज कुंद्रा विवादों में घिर गए. उनपर मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी जैसे आरोप लगे और फिर वह क्रिकेट से दूर हो गए. अब हालिया इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने खुलासा किया कि उन्होंने 81.9 करोड़ रुपये की डील सिर्फ पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए की थी.

यूट्यूब चैनल SMTV को दिए इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने खुलासा किया कि उन्होंने क्रिकेट टीम पत्नी को वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट देने के लिए खरीदी थी. राज कुंद्रा ने कहा, ‘मैंने इसे वैलेंटाइन डे गिफ्ट की तरह खरीदा था. मैं जानता था कि शिल्पा शेट्टी की ब्रांड वैल्यू है और मैं पैसा लगा रहा हूं. मैंने तब अपनी हिस्सेदारी खरीदी थी, लेकिन आज भी यह मामला चल रहा है.’

खर्च किए थे 82 करोड़
राज कुंद्रा ने बताया कि जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम में इन्वेस्ट किया था तब इसकी वैल्यू 700 करोड़ रुपये थी. आज इस फ्रैंचाइजी की कीमत बढ़कर 16000 करोड़ रुपये हो चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक तब बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए 81.9 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||