R Madhavan On CJP Protest: नीट पेपर लीक मामले को देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है. जंतर-मंतर से लेकर विभिन्न राज्यों में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. छात्रों के साथ न्याय को लेकर कई सेलेब्स सामने उतर रहे हैं. ट्रोल होने के बाद अब इस लिस्ट में अभिनेता आर. माधवन का नाम जुड़ गया है.
आर माधवन के इस पोस्ट पर फैंस अब रिएक्ट कर रहे हैं.
अभिनेता आर. माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘शिक्षा देश का भविष्य बदलने की ताकत होती है और हर छात्र एक ऐसी व्यवस्था का हकदार है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता पर आधारित हो. भारत के युवाओं की असीम क्षमता में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं आज उन सभी छात्रों और अभिभावकों की चिंता और निराशा को समझता हूं. शिक्षा व्यवस्था को लोगों में विश्वास, निष्पक्षता और अवसर की भावना पैदा करनी चाहिए.’
कड़ी से कड़ी हो सजा
नीट पेपर लीक मामले को उन्होंने कमजोर बताते हुए लिखा, ‘इस तरह की घटनाएं छात्रों और परिवारों की उम्मीदों, मेहनत और सपनों पर गहरा असर डाल सकती है. भारत जैसे देश में, जहां शिक्षा लोगों के जीवन को दिशा देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएं, उनके खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की जाए. सजा इतनी स्पष्ट और कड़ी होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे.’
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



