काजल अग्रवाल ने सलमान खान को सबसे ज्यादा इंतजार करवाने वाला स्टार बताया. उन्होंने बॉलीवुड को साउथ इंडस्ट्री से समय की कीमत सीखने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने साउथ के बदलते दौर के बारे में भी बातचीत की.
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल पिछले दो दशकों से साउथ से लेकर बॉलीवुड में काम कर रही हैं. उन्होंने दोनों इंडस्ट्री में कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. ऐसे में वह दोनों इंडस्ट्री के कामकाज और स्टार्स के बिहेवयर पर रिएक्ट करती हैं. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने एक्ट्रेस के ऑब्जेक्टिफिकेशन और सलमान खान की लेटलतीफी पर रिएक्ट किया.
न्यूज बुक को दिए इंटरव्यू में काजल अग्रवाल ने साउथ और बॉलीवुड के रवैये पर भी बात की. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड को दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री से समय की कीमत करना सीखना चाहिए. साउथ में समय की काफी वैल्यू है. हर काम घड़ी देखकर होता है. लेकिन बॉलीवुड में ऐसा नहीं है.
जब उनसे पूछा गया कि ऐसा कौन सा स्टार है जिन्होंने काजल अग्रवाल को सबसे ज्यादा इंतजार करवाया तो काजल अग्रवाल ने तुरंत सलमान खान का नाम लिया. सिकंदर में सलमान खान के साथ काम कर चुकीं काजल ने बताया कि सलमान खान उनके हमेशा से ही क्रश रहे हैं. वह उनके साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड भी थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
काजल अग्रवाल ने कहा, ‘सलमान खान ने मुझे सबसे ज्यादा इंतजार करवाया है. मैं साउथ से काम करके आई हूं. मुझे इंतजार करने की आदत नहीं थी. मैं बस सेट पर बैठकर सोचा करती थी आखिर अब क्या होगा. वह कभी दिन में आते तो कभी शाम में. ऐसे में मैं जिम में जाकर एक्सरसाइज किया करती थी. मैं साउथ सिनेमा की अनुशासन और समय की पाबंद हूं.’
काजल अग्रवाल ने साउथ सिनेमा में बदले दौर की बात की. उन्होंने बताया कि अब वहां कामकाज के तौर तरीके में बदलाव हो रहा है. नाभि वाली दौर खत्म हो चुका है. महिला आधारित फिल्में भी बन रही हैं. मैंने हमेशा ही ऐसे काम के लिए साफ मना किया है. मैंने खुद कहा था कि मेरी नाभि पर फल मत फेंकों बॉस.
काजल अग्रवाल ने हाल में ही बोल्ड सीन्स पर भी रिएक्ट किया था. एक पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह अक्सर बोल्ड सीन से दूर रहती है. जिस चीज में वह कंफर्टेबल नहीं होती, वह नहीं करतीं.
काजल अग्रवाल के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो साल 2004 में उन्होंने क्यों…! हो गया न से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. लेकिन बॉलीवुड में उन्हें उस कद्र सफलता नहीं मिली. लेकिन साउथ में उन्होंने अपना नाम बनाया. वह तमिल और तेलुगू में मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



