Last Updated:
Kieron pollard 1000 t20 sixes: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. एमआई न्यूयॉर्क के लिए मेजर लीग क्रिकेट खेल रहे पोलार्ड ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए 8 छक्के मारे. इसके साथ ही पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के का कीर्तिमान नाम कर लिया. इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह सिर्फ दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने हैं. क्रिस गेल के नाम 1059 का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है.
पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 1000 छक्के.
8 छक्कों के साथ हासिल किया मुकाम
पोलार्ड ने मेजर लीग क्रिकेट के एलिमिनेटर मुकाबला में यह उपलब्धि हासिल की, जिसमें एमआई न्यूयॉर्क का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम से हुआ. पहले बैटिंग करने उतरी एमआई टीम के लिए नंबर-4 पर आकर पोलार्ड ने 250 से ऊपर के स्ट्राइक रेट वाली विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 25 गेंदों में 64 रन ठोक दिए. अपनी इस पारी में पोलार्ड ने 8 छक्के लगाए. इस दिग्गज को 1000 छक्के तक पहुंचने के लिए 7 बड़े शॉट्स की जरूरत थी.
क्या टूटेगा गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड?
क्रिस गेल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड है. उन्होंने 463 मैचों में 1056 लगाए. पोलार्ड इस कीर्तिमान को ध्वस्त करने से अब 57 छक्के दूर हैं. पोलार्ड ने 745 मैचों में अब तक 1001 छक्के जड़ दिए हैं. इस मामले में तीसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज के ही एक दिग्गज का नाम है. आंद्रे रसेल 792 छक्कों के साथ टॉप-3 में शामिल हैं.
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



