मामला बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझफार्म कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का है. जहां विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है, जहां आज बुधवार दोपहर स्कूल में बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे, इसी दौरान अचानक एक पागल कुत्ता स्कूल के अंदर घुस आया और बच्चों पर हमला कर दिया. कुत्ते के हमले में कक्षा दो में पढ़ने वाला छात्र श्याम और आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाली बच्ची जानवी गंभीर रूप से घायल हो गई है. अचानक हुए इस हमले से स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई.
चित्रकूटः आमतौर पर आवारा या पागल कुत्तों के सड़क और मोहल्लों में लोगों को काटने की घटनाएं तो खूब सुनी होगी, देखी होगी. लेकिन चित्रकूट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पागल कुत्ता सड़क पर नहीं, बल्कि सीधे सरकारी स्कूल परिसर में घुस गया और मिड-डे मील खा रहे छोटे बच्चों पर हमला कर दिया है. इसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों में भी दहशत फैल गई. हालांकि कुत्ते के काटने बाद घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
बरगढ़ थाना क्षेत्र का है मामला
बता दे कि पूरा मामला बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझफार्म कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का है. जहां विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है, जहां आज बुधवार दोपहर स्कूल में बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे, इसी दौरान अचानक एक पागल कुत्ता स्कूल के अंदर घुस आया और बच्चों पर हमला कर दिया. कुत्ते के हमले में कक्षा दो में पढ़ने वाला छात्र श्याम और आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाली बच्ची जानवी गंभीर रूप से घायल हो गई है. अचानक हुए इस हमले से स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद शिक्षक और अन्य बच्चे अपनी जान बचाने के लिए कक्षाओं में छिप गए. वही चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस ने डंडा पत्थर मारकर कुत्ते को भगा दिया.
दो बच्चों को काटने की मिली है सूचना
वहीं इस मामले में चित्रकूट की बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि स्कूल परिसर में घुसकर एक कुत्ते द्वारा दो बच्चों को काटने की सूचना मिली है. दोनों बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.उन्होंने कहा कि कुत्ता स्कूल के अंदर कैसे पहुंचा और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है.जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्कूल की बाउंड्री पर जाली लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



