Image Slider

Last Updated:

आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर अतुल कुलकर्णी ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन की भूख हड़ताल का ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अतुल ने बताया कि उनका यह अनशन सोनम वांगचुक के आंदोलन के प्रति एकजुटता दिखाने का एक प्रयास है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की है कि वे इस संवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता दिखाएं और जल्द से जल्द बातचीत का रास्ता साफ करें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में अतुल कुलकर्णी ने जारी किया वीडियो.

नई दिल्ली. भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक को बॉलीवुड का भी खूब सपोर्ट मिल रहा है. अब उनके समर्थन में एक्टर अतुल कुलकर्णी ने एक दिन की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए बताया कि वह 16 जुलाई को अपने घर पर ही अनशन करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह भी फैंस के साथ साझा की.

सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है और इसी को देखते हुए अतुल कुलकर्णी ने सरकार से अपील की है कि वे वांगचुक से बातचीत का रास्ता साफ करें. एक्टर ने आम लोगों से भी अपील की है जो वांगचुक के मुद्दों से सरोकार रखते हैं, वे इस मैसेज को आगे बढ़ाएं और इस एक दिन के उपवास में उनका साथ दें.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||