Ather Energy Investment : एथर एनर्जी ने ऐलान किया है कि कंपनी अपने कारोबार विस्तार के लिए जल्द ही निवेश जुटाने जा रही है. इस बार का निवेश भारत सरकार और जापान बैंक मिलकर कर रहे हैं. शायद यह पहली ऐसी ईवी कंपनी है, जिसमें भारत सरकार भी निवेश करने जा रही है. आखिर सरकार ने एथर का ही चुनाव क्यों किया है.
सरकार ने जापान बैंक के साथ मिलकर एथर एनर्जी में निवेश का प्लान बनाया है.
इस निवेश की पूरी कहानी जानने से पहले यह समझ लीजिए कि सरकार सीधे तौर पर इस कंपनी में निवेश नहीं कर रही है. बजाय इसके भारत-जापान फंड के जिरये करीब 200 करोड़ का निवेश किया जा रहा है. सरकार का यह कदम नेशनल इनवेस्टमेंट एंड इन्फ्रा फंड के तहत उठाया गया है. इसमें भारत और जापान दोनों की हिस्सेदारी है. एथर ने कुल मिलाकर 1,200 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है. सरकार इन पैसों को कंपनी को देने के बजाय देश के इलेक्ट्रिक इकोसिस्टम को मजबूत करने पर खर्च करेगी.
एथर पर ही क्यों लगाया दांव
- भारतीय कंपनी : एथर पूरी तरह से भारतीय कंपनी है और इसने इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, सॉफ्टवेयर और चार्जिंग नेटवर्क सिस्टम खुद ही विकसित किया है. सरकार ने इसके स्वदेशी इन्फ्रा को देखते हुए निवेश के लिए चुनाव किया है.
- पहले भी लगाया पैसा : एथर में पहले भी भारत-जापान फंड का पैसा लगा हुआ है. इस बार का निवेश उसी विस्तार का हिस्स है. इसका मतलब है कि सरकार ने किसी नई कंपनी के साथ जोखिम उठाने के बजाय पहले से भरोसेमंद कंपनी पर ही दांव खेला है.
- संभावना : एथर ने इस पूंजी का इस्तेमाल नए प्रोडक्ट बनाने, रिसर्च और चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने की बात कही है. इससे कंपनी के आगे ग्रोथ करने की संभावना दिख रही है.
- जोखिम कम : एथर में हीरो मोटोकॉर्प ने भी 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने की बात कही है, जिससे सरकार के निवेश फंड पर जोखिम कम हो जाता है. इससे पहले सरकार ने महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी जैसी कंपनियों में भी निवेश किया था.
निवेश के लिए सरकार का क्या मकसद
- सरकार मेक इन इंडिया के तहत स्वदेशी तकनीक और कंपनी को बढ़ावा देना चाहती है.
- आयात पर निर्भरता कम करने और देश के भीतर ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने पर जोर.
- एथर एनर्जी में निवेश से उत्पादन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा.
- सरकार देश में बैटरी और ईवी तकनीक का हब बनाने पर जोर दे रही है, जिसके लिए ईवी कंपिनयों में निवेश और उन्हें मदद करना एक रणनीति का हिस्सा है.
- सबसे बड़ी बात ये है कि इस निवेश से सरकार को भी भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



