Last Updated:
odi cricket most successful captain: बतौर कप्तान वनडे में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है. पोंटिंग न सिर्फ दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार हुए, बल्कि उन्होंने अपनी चतुर कप्तानी से विपक्षी टीमों के कई मास्टरप्लान चौपट करते हुए टीम को जीत दिलाई. उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को बैक टू बैक वर्ल्ड कप जिताया है.
एमएस धोनी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं.
वनडे इतिहास का सबसे सफल कप्तान
रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए वनडे क्रिकेट में नए रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने 230 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 165 मुकाबले जीते. उनके खाते में सिर्फ 51 हार आईं, जबकि 2 मैच टाई रहे और 12 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला. करीब 76 प्रतिशत जीत के साथ पोंटिंग आज भी वनडे इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने लंबे समय तक विश्व क्रिकेट पर दबदबा बनाए रखा. उनका यह रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है.
विश्व कप में रहा पोंटिंग का दबदबा
रिकी पोंटिंग की कप्तानी का सबसे बड़ा परिचय आईसीसी वनडे विश्व कप में मिला. उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 का विश्व कप जीता. खास बात यह रही कि 2003 और 2007 के दोनों विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया एक भी मैच नहीं हारा. पोंटिंग की आक्रामक कप्तानी, मजबूत रणनीति और खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाने की क्षमता ने उन्हें महान कप्तानों की सूची में सबसे ऊपर पहुंचा दिया.
धोनी का रिकॉर्ड भी कम शानदार नहीं
महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल वनडे कप्तान हैं. ओवरऑल लिस्ट में वह दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 200 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें 110 मुकाबलों में जीत मिली. उनके नेतृत्व में भारत ने 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 टी20 विश्व कप जैसे बड़े आईसीसी खिताब जीते. हालांकि, जीत के कुल आंकड़े में वह रिकी पोंटिंग से काफी पीछे हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों का महत्व किसी से कम नहीं है.
विराट और रोहित भी हैं इस सूची में
भारत के दो अन्य सफल कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं. विराट कोहली ने 95 वनडे मैचों में कप्तानी करते हुए 65 जीत दर्ज कीं. रोहित शर्मा ने भी अपनी कप्तानी में भारत को कई यादगार जीत दिलाई हैं और उनका जीत प्रतिशत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है. रोहित शर्मा ने 56 वनडे मुकाबलों में भारत की कमान संभाली, जिसमें टीम को 42 जीत मिलीं. उनके कप्तान रहते भारत सिर्फ 12 ही वनडे हारा है. 2023 में भारत को बिना कोई मैच हारे रोहित ने फाइनल तक का सफर तय कराया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम हार गई थी. रोहित ने भारत को अपनी कप्तानी में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताया.
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



