Khesari Lal Yadav kitchen video with wife Chanda Devi: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर्दे पर अपने अभिनय और सुरीली आवाज से तो फैंस का दिल जीतते ही हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक बेहद सादगी भरा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ रसोई में हाथ बंटाते हुए नजर आ रहे हैं.
खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव पूरे मन से गोल-गोल रोटियां बेलते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, उनकी पत्नी उन रोटियों को तवे पर सेकती नजर आ रही हैं.दोनों के बीच की सहज बॉन्डिंग और सादगी ने इस वीडियो को खास बना दिया है. किचन में दोनों बिना किसी दिखावे के एक-दूसरे का हाथ बंटाते दिखाई देते हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
पर्दे पर एक्शन, रोमांस और दमदार डायलॉग्स से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले खेसारी का यह घरेलू रूप लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में वह बड़े आराम से रोटियां बेलते नजर आते हैं, जबकि उनकी पत्नी मुस्कुराते हुए उन्हें सेकती रहती हैं. यह पल किसी आम परिवार की रसोई जैसा महसूस होता है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



