Image Slider

Last Updated:

विधु विनोद चोपड़ा की ‘1942: ए लव स्टोरी’ 8K क्वालिटी और डॉल्बी 5.1 सराउंड साउंड के साथ फिर से रिलीज होगी. जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी.

Zoom

कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनतीं, बल्कि वे भारतीय सिनेमा के इतिहास के उन पन्नों को दोबारा जिंदा करती हैं, जो वक्त के साथ हमारी यादों में धुंधले हो चुके होते हैं. 1994 में आई विधु विनोद चोपड़ा की ‘1942: ए लव स्टोरी’ भी एक ऐसी ही मास्टरपीस फिल्म थी, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई थी. हालांकि, मेकर्स ने फिल्म को फिर से रिलीज करने की तैयारी की है.

गुरुवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की री-रिलीज की जानकारी दी. उन्होंने फिल्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “‘1942: ए लव स्टोरी’ प्यार और देशभक्ति की एक यादगार कहानी, जो 15 जुलाई 1994 को रिलीज हुई थी. इस क्लासिक फिल्म के 32 साल पूरे होने के बाद इसे अब 8के क्वालिटी में दोबारा तैयार किया गया है और इसकी आवाज को डॉलबी 5.1 सराउंड साउंड के साथ और बेहतर बनाया गया है.”

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||