Image Slider

Last Updated:

वाटर पार्क संचालक शहनवाज अख्तर ने कहा कि, यहां मनोरंजन और सुरक्षा दोनों के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है. पार्क में रेन डांस, वेव पूल, डब्ल्यूपीएस, टावर स्लाइड, फाउंटेन, आकर्षक सेल्फी वॉल, कैंटीन और जूस कॉर्नर जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाए गए हैं, वहीं लॉकर रूम की भी सुविधा की गई है, ताकि लोग बेफिक्र होकर मस्ती कर सके.

बलिया: अगर आप चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत और परिवार के साथ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो इसके लिए कही दूर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि बलिया का कंप्लीट वाटर पार्क इन दिनों सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है. यहां बच्चों की खिलखिलाहट, युवाओं का उत्साह और परिवारों की रौनक देखते ही बन रही है. आपको बताते चले कि यहां जिले से ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और जमकर मनोरंजन कर रहे हैं.

मनोरंजन का शानदार अनुभव

जनपद के रसड़ा निवासी प्रियंका जायसवाल ने कहा कि, वह अपने पूरे परिवार के साथ यहां घूमने आए हैं और सभी ने भरपूर आनंद लिया है. आगे कहा कि रसड़ा में भी वाटर पार्क है, लेकिन यहां का माहौल, सुविधाएं और मनोरंजन का अनुभव कहीं ज्यादा बेहतर है. बेटी मुस्कान और पिता विवेक जायसवाल ने कहा कि, यह शहर का इकलौता वाटर पार्क है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई यहां खुशी के पल आनंद लेता है. इसी के चलते यह वाटर पार्क गर्मी के मौसम में लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं.

वाटर पार्क संचालक शहनवाज अख्तर ने कहा कि, यहां मनोरंजन और सुरक्षा दोनों के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है. पार्क में रेन डांस, वेव पूल, डब्ल्यूपीएस, टावर स्लाइड, फाउंटेन, आकर्षक सेल्फी वॉल, कैंटीन और जूस कॉर्नर जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाए गए हैं, वहीं लॉकर रूम की भी सुविधा की गई है, ताकि लोग बेफिक्र होकर मस्ती कर सके.

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

संचालक ने आगे बताया कि, सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह हाईटेक बनाया गया है. पार्क में हमेशा प्रशिक्षित बाउंसर तैनात रहते हैं, जबकि पूरा परिसर 24 घंटे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है. यही कारण है कि यहां परिवार खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं और इस वाटर पार्क का बेफिक्र होकर लाभ उठाते हैं. बलिया जिले के गांवों से लेकर शहर तक के लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. इसके अलावा, बलिया से सटे मऊ और आजमगढ़ जिलों के लोग भी इस वाटर पार्क का आनंद लेने के लिए लगातार आ रहे हैं. फीस सहित तमाम सुविधाओं में भी ऑफर चलाया जाता हैं. अभी ₹900 में चार लोगों की इंट्री की जा रही है. हर समय यहां लोगों की भीड़ देखने को मिल रही हैं. जैसा कि आप स्वयं वीडियो में देख सकते हैं. यह वाटर पार्क बलिया जनपद के शहर से सटे करनई में एकदम मुख्य मार्ग पर स्थित हैं.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||