Image Slider

होमखेलक्रिकेटगुरनूर को कार्डिफ मैच से पहले लगा झटका, ICC ने पाया लेवल-1 का दोषी

Last Updated:

आईसीसी ने बुधवार को पुष्टि की कि बराड़ ने आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया है. इसके चलते उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी गई है और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है हालांकि, उन पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया है. लेवल-1 का यह अपराध तब माना जाता है जब कोई खिलाड़ी मैच के दौरान गेंद को अनुचित या खतरनाक तरीके से किसी अन्य खिलाड़ी की ओर फेंकता है.

Zoom

कार्डिफ वनडे मैच से पहले भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को लगा झटका

नई दिल्ली. कार्डिफ में होने वाले दूसेर वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए आई एक बुरी खबर टीम के लिए एक झटके की तरह है. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ अपने आक्रामक व्यवहार के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के निशाने पर आ गए हैं.

आईसीसी ने बुधवार को पुष्टि की कि बराड़ ने आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया है. इसके चलते उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी गई है और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है हालांकि, उन पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया है. लेवल-1 का यह अपराध तब माना जाता है जब कोई खिलाड़ी मैच के दौरान गेंद को अनुचित या खतरनाक तरीके से किसी अन्य खिलाड़ी की ओर फेंकता है.

गरमाया मैदान, आईसीसी ने लिया एक्शन

यह घटना इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में हुई, जब बेन डकेट युवा तेज गेंदबाज पर आक्रामक रुख अपना चुके थे. जसप्रीत बुमराह के शुरुआती स्पेल में किफायती गेंदबाजी के बाद इंग्लैंड के ओपनर्स ने बराड़ को निशाना बनाया. उसी ओवर में डकेट पहले ही एक चौका और एक छक्का जड़ चुके थे. इसके बाद जब डकेट ने एक गेंद को डिफेंड किया, तो बराड़ ने गेंद उठाकर स्टंप्स की ओर उनकी दिशा में तेज़ी से फेंक दी. हालांकि गेंद डकेट को नहीं लगी, लेकिन इस घटना ने मैदान पर तनाव बढ़ा दिया. डकेट ने इस पर मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी, लेकिन इस टकराव ने मुकाबले में तीखापन जरूर जोड़ दिया. आईसीसी के मुताबिक, बराड़ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना और माइक बर्न्स के साथ-साथ थर्ड अंपायर सैम नोगाज्स्की और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन ने लगाया था.

क्या कहते है आईसीसी के नियम?

आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत ऐसे मामलों को कवर किया जाता है, जहां खिलाड़ी गेंद को अनुचित या खतरनाक तरीके से किसी अन्य खिलाड़ी की ओर फेंकता है. लेवल-1 अपराध के तहत आधिकारिक चेतावनी से लेकर मैच फीस के 50 प्रतिशत तक का जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं. बराड़ के लिए पिछले 24 महीनों में यह पहला अपराध है, इसलिए उन्हें फिलहाल केवल चेतावनी और एक डिमेरिट अंक दिया गया है.

दिलचस्प बात यह रही कि इस मुकाबले में आखिरकार बराड़ ने ही बाजी मारी. शुरुआती दबाव के बाद उन्होंने 13वें ओवर में वापसी करते हुए बेन डकेट (43) को आउट किया. कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी छोर बदला और बराड़ ने उसी ओवर में जैकब बेथेल और डकेट दोनों को पवेलियन भेज दिया. जसप्रीत बुमराह ने बाउंड्री लाइन के पास शानदार कैच लपका और बराड़ ने आउट होने के बाद जोरदार जश्न मनाया. इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें बराड़ का आक्रामक अंदाज साफ नजर आया.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||