बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अदा शर्मा अब एक नई शुरुआत करने जा रही हैं. अभिनेत्री जल्द ही मराठी फिल्मों में कदम रखने वाली हैं, लेकिन इस फैसले के पीछे सिर्फ नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनके पिता की सालों पुरानी एक खास सीख भी जुड़ी है. अदा ने हाल ही में बताया कि करियर की शुरुआत में मिली इस सलाह ने उनके सोचने का नजरिया बदल दिया था.आखिर वह सीख क्या थी, जानिए इस रिपोर्ट में…
नई दिल्ली. साउथ और बॉलीवुड सिनेमा में अपने अभिनय का जादू बिखेरने के बाद अभिनेत्री अदा शर्मा अब फिल्म ‘गजरा’ से मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. अदा शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनके पिता ने एक खास सलाह दी थी कि उन्हें भारत की हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहिए. . फोटो साभार-@adah_ki_adah/Instagram
नई दिल्ली. साउथ और बॉलीवुड सिनेमा में अपने अभिनय का जादू बिखेरने के बाद अभिनेत्री अदा शर्मा अब फिल्म ‘गजरा’ से मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. अदा शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनके पिता ने एक खास सलाह दी थी कि उन्हें भारत की हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहिए. फोटो साभार-@adah_ki_adah/Instagram
अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अपने पिता द्वारा दी गई खास सलाह को याद करते हुए बताया, ‘जब मैंने अपने पिता से कहा कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं तो उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हें भारत की हर भाषा में एक फिल्म जरूर करनी चाहिए. हर राज्य की अपनी संस्कृति होती है, हर भाषा की अपनी बारीकियां होती हैं. तुम्हारे लिए हर भाषा और हर फिल्म में एक नया किरदार निभाना एक बड़ा और दिलचस्प चुनौतीपूर्ण अनुभव होगा.’ फोटो साभार-@adah_ki_adah/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
अभिनेत्री ने भले ही बॉलीवुड से अपना डेब्यू किया था, लेकिन ‘एस/ओ सत्यमूर्ति’ (2015) और ‘क्षनम’ (2016) जैसी सफल फिल्मों से साउथ सिनेमा में सफल अभिनेत्री के रूप में अपना नाम स्थापित किया. फोटो साभार-@adah_ki_adah/Instagram
जब अभिनेत्री से पूछा कि अगर ‘गजरा’ सफल होती है तो क्या वह और मराठी फिल्में करेंगी या बॉलीवुड को ही अपनी मुख्य जगह मानेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए अदा ने कहा कि वे अपने आप को पैन- इंडियन एक्ट्रेस के तौर पर देखती हैं. फोटो साभार-@adah_ki_adah/Instagram
उन्होंने कहा, ‘द केरला स्टोरी’ एक बॉलीवुड हिंदी फिल्म थी, जिसमें 60 प्रतिशत मलयालम, 10 प्रतिशत अंग्रेजी और 30 प्रतिशत टूटी-फूटी हिंदी थी. हिंदी फिल्म ‘कमांडो’ में मैंने एक तेलुगु लड़की का किरदार निभाया था. अपनी पहली फिल्म में मैंने एंग्लो-इंडियन लिजा का रोल किया था. मैं किसी भी तरह का किरदार निभाने के लिए तैयार हूं. मैं चाहूंगी कि सभी भाषाओं में अपनी जगह बनाऊं.’ फोटो साभार-@adah_ki_adah/Instagram
मराठी फिल्म गजरा एक रहस्यमयी फिल्म होगी, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इस फिल्म का निर्देशन श्रेयस जाधव कर रहे हैं और यह 2027 में रिलीज होगी. ‘गजरा’ का निर्माण ‘अमोल बोरकर’ द्वारा किया जा रहा है और इसके संगीतकार देवदत्त मनीषा बाजी हैं. फोटो साभार-@adah_ki_adah/Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



