Image Slider

Last Updated:

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बेटियों के जन्म पर दो दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आईं हैं. यहां बेटी के जन्‍म के बाद ससुराल‍ियों के जुल्‍म से तंग आकर एक मां ने आत्महत्या कर ली, जबक‍ि दूसरे मामले में भी पत‍ि और ससुराल‍ियों ने बेटी पैदा करने पर एक नवप्रसूता मां को मारा-पीटा. फि‍लहाल पुल‍िस ने मामला दर्ज कर ल‍िया है.

बेटी क्यों पैदा की... बच्ची को जन्म देने पर मां पर ऐसा जुल्म, कर ली खुदकुशी Zoom

बेटी हो गई पैदा तो ससुराल‍ियों ने क‍िया जुल्‍म, मां ने की आत्‍महत्‍या.

हमारा देश भले ही विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा हो, लेकिन अभी भी हालात बहुत सुधरे नहीं हैं. आज भी ऐसे परिवार हैं जहां बेटियों के जन्म पर खुशी नहीं, मातम मनाया जाता है और बच्चियों को जन्म देने वाली मां के ऊपर जुल्म तक किया जाता है. महाराष्ट्र के कोल्हापुर से ऐसी ही दो दिल दहलाने वाली खबरें आई हैं, जिन्होंने समाज में भरी पड़ी इस सड़ांध की परतें खोल दी हैं.

पहली घटना कोल्हापुर की है जहां एक मां को बेटी को जन्म देना इतना भारी पड़ गया कि उसने खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि यहां बच्ची को जन्म देने के कुछ दिन बाद ही उसकी मां ने आत्महत्या कर ली. मां के परिजनों का आरोप है कि घर में बेटी के पैदा होने के बाद उसके साथ पति और ससुरालियों ने मारपीट की थी. उसे इतना प्रताड़ित किया गया था कि उसने तंग आकर अपनी जान दे दी.

वहीं दूसरा मामला भी इसी इलाके का है जहां बच्ची को जन्म देने पर पीड़ित मां के साथ उसके पति और सुसराल वालों ने जमकर मारपीट की. इस मामले में पीड़िता ने मरने के बजाय पुलिस में शिकायत कर दी. जिसमें उसने ससुरालियों पर बेटी को जन्म देने पर उत्पीडन और मारपीट का आरोप लगाया है.

फिलहाल कोल्हापुर पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, अभी पीड़िता के परिजनों और ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||