Mashable India के साथ बातचीत में अमाल मलिक ने उस दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि ‘मैं हूं हीरो तेरा’ का ओरिजिनल वर्जन उनके भाई अरमान मलिक ने गाया था. फिल्म के ट्रेलर के साथ रिलीज होते ही यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया था और सुपरहिट हो गया था. लेकिन जैसे ही फिल्म की रिलीज का वक्त करीब आया, फिल्म के को-प्रोड्यूसर सलमान खान ने इस गाने का एक नया वर्जन खुद गाने का फैसला किया.
सलमान खान ने क्यों गाया गाना?
अलग-अलग लोकेशन में रिकॉर्ड हुआ गाना
अमाल ने यह भी साफ किया कि सलमान कभी खुद को सिंगर नहीं मानते हैं. वह अक्सर अमाल से कहते थे कि मैं कोई सिंगर नहीं हूं, तुम खुद तय कर लो कि यह कैसा लग रहा है. हालांकि, अमाल ने उनकी आवाज में गाना रिकॉर्ड करने का फैसला किया, जो बाद में बिल्कुल सही साबित हुआ. अमाल ने बताया कि सलमान की आवाज में इस गाने को रिकॉर्ड करना काफी लंबा प्रोसेस था. इसे फाइनल करने से पहले अलग-अलग लोकेशंस पर कई बार रिकॉर्ड किया गया था.
हिमेश रेशमिया के स्टूडियो में 3 घंटे चली रिकॉर्डिंग
अमाल ने आगे बताया, ‘इस गाने का पहला रिकॉर्डिंग सेशन हिमेश रेशमिया के स्टूडियो में हुआ था, जहां हमने करीब तीन घंटे डबिंग की. दूसरा सेशन यशराज स्टूडियो में हुआ, तीसरा उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर, तो चौथा एक फिल्म के सेट पर. कुल मिलाकर, हमने इस एक गाने को आठ अलग-अलग जगहों पर डब किया. जब आप अलग-अलग माइक पर गाते हैं, तो आपकी आवाज का टोन बदल जाता है, लेकिन हम किस्मत वाले थे कि हम हर जगह अपने साथ एक ही माइक लेकर गए और उसी पर रिकॉर्डिंग की.’
दोबारा नहीं बन पाया वैसा साउंड
अमाल रिकॉर्डिंग के वक्त पहले खुद एक लाइन गाते थे और फिर सलमान सर उसे दोहराते थे. गाने के फाइनल आउटपुट पर बात करते हुए अमाल ने कहा कि ‘मैं हूं हीरो तेरा’ में उन्होंने जो कमाल का साउंड तैयार किया था, वैसा दोबारा कभी नहीं बन पाया. उन्होंने माना कि सलमान सर ने इसके बाद भी कई गाने गाए, लेकिन ‘हीरो’ के लिए उन्होंने जिस अंदाज में गाया, वह बेहद खास था. अमाल को याद है कि खुद सलमान खान ने भी उनसे कहा था कि इस गाने में जो जादू क्रिएट हुआ था, वो अनमैच्ड है और वैसा दोबारा कभी नहीं दोहराया जा सका.
शूटिंग का बताया मजेदार किस्सा
इसके साथ ही अमाल ने इस गाने के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया, ‘वीडियो की शूटिंग के दौरान जैसे ही उन्होंने अपना चश्मा हटाया, मैंने उनसे पूछ लिया- भाई, आपने ऐसा क्यों किया?. इस पर सलमान सर ने हंसते हुए जवाब दिया कि बेटा, असली व्यूज तो यहीं से आएंगे. सलमान सर को बखूबी पता है कि वो क्या हैं. उन्हें अपने स्टारडम पर पूरा भरोसा है और मुझे लगता है कि इस गाने में उन्होंने वाकई कमाल कर दिया था.’
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



