‘रामायण’ का जल्द ट्रेलर रिलीज होने वाला है. इसके ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से ग्रीन सिग्नल भी मिल गया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के फिल्म बोर्ड ने भी 34 मिनट की फुटेज को सर्टिफाइड किया है.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ पर सबकी नजरें टिकी हैं. जल्द ही इसका ट्रेलर रिलीज होने वाला है. रणबीर कपूर, सनी देओल, सई पल्लवी जैसे सितारों से सजी माइथोलॉजिकल फिल्म को अपना पहला इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन मिल गया है. ऑस्ट्रेलियन बोर्ड से इसे हरी झंडी मिली है. चलिए इसके लेटेस्ट अपडेट से रूबरू करवाते हैं.
जहां एक तरफ ‘रामायण’ के ट्रेलर को भारत के सेंसर बोर्ड से भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने फिल्म के 34 मिनट के फुटेज को देखकर उसे सर्टिफिकेट दे दिया है.
ऑस्ट्रेलिया में रामायण को M रेटिंग: ऑस्ट्रेलिया के फिल्म बोर्ड ने रामायण के 34 मिनट के फुटेज को ‘M’ (Mature) रेटिंग दी है, क्योंकि इसमें मध्यम स्तर की हिंसा दिखाई गई है. इसका साफ साफ मतलब है कि फिल्म में कुछ युद्ध और एक्शन वाले दृश्य हैं, जिन्हें देखते हुए यह रेटिंग दी गई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
M रेटिंग का क्या मतलब हुआ: ऑस्ट्रेलिया की गाइडलाइन ने रामायण को ‘एम’ की रेटिंग दी है. मतलब 15 साल से कम उम्र के बच्चें वहां ये फिल्म नहीं देख सकेंगे. बोर्ड का मानना है कि फिल्म के ऐसे कुछ हिंसा और एक्शन सीन हैं जिन्हें मैच्योर नजरिए की जरूरत है.
आखिर 34 मिनट का फुटेज ही क्यों?: रामायण के मेकर्स ने ऑस्ट्रेलिया के सर्टिफिकेशन बोर्ड को जो 34 मिनट का फुटेज भेजा गया है, वह ट्रेलर नहीं है. न ही पूरी फिल्म है. यह तो फिल्म का एक खास प्रेजेंटेशन या एक्सटेंडेड फुटेज है. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर 34 मिनट की क्लिप में क्या दिखाया गया है.
भारत में मिला U सर्टिफिकेट: ‘रामायण’ का भारत में भी सर्टिफिकेशन हो चुका है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेलर को ‘U’ यानी यूनिवर्सल सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म के अपडेट के मुताबिक, रणबीर कपूर-सई पल्लवी की फिल्म के दो ट्रेलर होंगे. इन दोनों महा-ट्रेलर की लंबाई 4 मिनट और दूसरे की 4:15 सेकंड होगी.
कब रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर: उम्मीद की जा रही है कि रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा. इसके लिए मेकर्स एक ग्रैंड इवेंट भी आयोजित करेंगे. जहां रणबीर कपूर से लेकर तमाम बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं.
स्टारकास्ट की बात करें तो रामायण में रणबीर कपूर प्रभु राम के रूप में तो सई पल्लवी सीता के रूप में दिखेंगे. पहला मौका होगा जब दोनों आमने-सामने काम कर रहे हैं. इसके अलावा यश, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय से लेकर रवि दुबे जैसे सितारे भी हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



